सरफराज खान के साथ किया गया धोखा? प्रॉमिस के बाद कर दिया बाहर, बड़े खुलासे से भारतीय क्रिकेट में आया भूचाल

Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने भारतीय क्रिकेट टीम में आने के बाद कुछ अच्छी पारियां खेली थी लेकिन बाद में बिना किसी वजह से वह बाहर हो गए। उनको इंग्लैंड दौरे के बाद घरेलू सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम में शामिल नहीं किया गया और एक तरह से नज़रअंदाज कर दिया गया।

एक नई रिपोर्ट में सरफराज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सरफराज को इंग्लैंड दौरे पर भारत ए के खिलाफ रणनीति के तहत भेजा गया था। अनुबंध वाला खिलाड़ी होने की वजह से उनको शामिल किया गया था, ताकि किसी तरह का सवाल खड़ा नहीं हो।

sarfaraz khan

सरफराज को बताकर भी नहीं किया टीम में शामिल

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड से आने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज से सरफाज खान को बाहर रखा गया। वह फिटनेस कारणों से बाहर थे, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस से उनको मंजूरी नहीं मिली थी। चयन समिति ने 25 सितंबर को टीम का चयन किया और 27 सितंबर को सरफराज ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था। इस वजह से उनको चयन में फिटनेस को लेकर कोई छूट नहीं मिली, जो अन्य कुछ प्लेयर्स के लिए लागू हुई है। रिपोर्ट के अनुसार घरेलू सीरीज में टीम में शामिल करने का बोलकर सरफराज को बाहर रख दिया गया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी सरफराज बाहर

अब दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ सीरीज के लिए भी सरफराज खान को बाहर कर दिया गया है। ऐसे में सवाल उठाना लाजमी है कि आखिर चल क्या रहा है। अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति पर पहले से ही काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने से लेकर मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखने तक कई सारे सवाल खड़े हुए हैं। सरफराज के मामले में भी अब जोरदार विरोध हो रहा है।

मोहम्मद शमी के मामले में भी यही हुआ

इससे पहले मोहम्मद शमी को लेकर अगरकर ने कहा था कि वह फिट नहीं हैं लेकिन शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं। उन्होंने सामने आकर कहा था कि मेरा काम खेलने का है। फिटनेस के बारे में खुद जाकर मैं नहीं बता सकता हूं। घरेलू क्रिकेट में सबने मेरी गेंदबाजी देखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+