एमएस धोनी ने किया इंतजार...RCB खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने पर आया नया अपडेट, वीडियो देख बदल जाएंगे रिएक्शन?
आईपीएल (IPL) 2024 से चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने से फैंस काफी निराश हैं। चेन्नई की हार के बाद एमएस धोनी को चेपॉक में ट्रॉफी उठाते देखने का उनका सपना अधूरा रह गया। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने को लेकर एमएस धोनी को काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन एक ताजा वीडियो ने धोनी की आलोचना करने वालों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
दरअसल, कई लोगों का ये भी कहना है कि आरसीबी के खिलाड़ियों ने प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद इसका 'अति-जश्न' मनाया, जिसके कारण धोनी को बिना हाथ मिलाए ड्रेसिंग रूम में लौटना पड़ा। लेकिन, सोशल मीडिया पर इसका खंडन करता हुआ एक वीडियो सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी ने आरसीबी के खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना ड्रेसिंग रूम में लौटने का फैसला करने से पहले कुछ देर इंतजार किया। वहीं दूसरी तरफ आरसीबी के सभी खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने में काफी ज्यादा व्यस्त हो चुके थे। सामने खिलाड़ियों को जीत का जश्न मनाते देख धोनी सीधे ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते नजर आते हैं।
वायरल वीडियो के दम पर सीएसके के फैंस जरूर धोनी का बचाव कर रहे हैं, लेकिन आरसीबी के फैंस अभी भी ये मानने को तैयार नहीं हैं कि धोनी ने इंतजार किया। एक यूजर ने लिखा, 'सीएसके के बल्लेबाजों ने 30 गज का घेरा भी पार नहीं किया है और उनके प्रशंसक कह रहे हैं कि धोनी ने हाथ मिलाने के लिए आरसीबी का जश्न खत्म होने तक 3 मिनट इंतजार किया। बहुत बड़े पैमाने पर गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।'
ये भी पढ़ें- KKR vs SRH Weather: क्या बारिश के कारण रद्द होगा पहला क्वालीफायर मैच? जानें अहमदाबाद की लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट
हाथ मिलाने के विवाद के बाद सबसे प्रसिद्ध कमेंटेटर्स में से एक हर्षा भोगले आरसीबी के खिलाड़ियों को जश्न में खोए हुए देखकर खुश नहीं थे, जोकि धोनी से हाथ मिलाना भूल गए। भोगले ने कहा कि, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप विश्व कप फाइनल जीतते हैं, आप अपनी भावनाएं प्रदर्शित करते हैं, लेकिन फिर भी आप विपक्षी टीम से हाथ मिलाते हैं। वह हाथ मिलाना इस तथ्य का प्रतीक है कि अब, हमारे बीच मैच के दौरान की चीजें खत्म और एक अच्छी दोस्ती है।'












Click it and Unblock the Notifications