KKR vs SRH Weather: क्या बारिश के कारण रद्द होगा पहला क्वालीफायर मैच? जानें अहमदाबाद की लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट

आईपीएल (IPL) 2024 के क्वालीफायर 1 में मंगलवार, 21 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। इस हाई-वोल्टेज मैच का विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा, वहीं दर्शकों की निगाहें आसमान पर टिकी होंगी, कहीं खराब मौसम उनके अरमानों पर पानी न फेर दे? आज के मैच से पहले लेटेस्ट वेदर अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

केकेआर ने आईपीएल 2024 के लीग फेज में अपना दबदबा बनाया है और 20 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर रही है। उन्होंने नौ मैच जीते और तीन हारे, जबकि उनके दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि वे अपने इन-फॉर्म सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के बिना होंगे, नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह पक्की करना चाहेंगे। आखिरी बार वे 2021 में फाइनल में पहुंचे थे जब वे चेन्नई सुपर किंग्स से हार गए थे।

ahmedabad weather forecast

दूसरी ओर, SRH का प्रदर्शन काफी हद तक असंगत रहा है, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उसने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। वे 17 अंकों के साथ समाप्त हुए और नेट रन रेट (एनआरआर) पर राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। सनराइजर्स प्लेऑफ़ में गति जारी रखना चाहेंगे और रविवार के फाइनल में जगह पक्की करना चाहेंगे।

क्या बारिश के कारण रद्द होगा पहला क्वालीफायर मैच?
मौसम के मिजाज की बात करें तो अहमदाबाद में हालात बेहद गर्म रहने की उम्मीद है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। ह्यूमिडिटी 20 के बीच होगी। फैंस के लिए ख़ुशी की बात यह है कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और ऐसे में दर्शक बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।

ये भी पढ़ें- KKR vs SRH: बारिश के कारण रद्द हुआ पहला क्वालीफायर मैच तो क्या होगा? किस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट

केकेआर बनाम एसआरएच का मैच कहां देखें
केकेआर बनाम एसआरएच क्वालीफायर 1 आईपीएल मैच JioCinema ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर 21 मई, सोमवार को शाम 7:30 बजे IST से प्रसारित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+