IPL 2024: आईपीएल शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, धांसू ऑल राउंडर 3 मैचों से बाहर

IPL 2024: आईपीएल के पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बार टीम में काफी बदलाव किये। कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए हैदराबाद की टीम को नए सिरे से बनाया गया है लेकिन लीग शुरू होने से पहले खबर अच्छी नहीं आई है।

पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम को एक खिलाड़ी की सेवाएं कुछ मैचों के लिए नहीं मिल पाएगी। इससे टीम को शुरुआती अभियान में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं की वजह से यह खिलाड़ी तीन मैचों से बाहर रहेगा।

hasaranga

श्रीलंकाई ऑफ़ स्पिनर वनिंदु हसारंगा इस सीजन हैदराबाद की टीम में शामिल हैं। हसारंगा ने सात महीने पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी लेकिन अब उन्होंने अपना मन बदलते हुए वापसी का ऐलान कर दिया है। इस फैसले के बाद वह आईपीएल के तीन मैच नहीं खेल पाएंगे।

श्रीलंकाई टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर खेलने के लिए गई हुई है। वहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। हसारंगा टीम के साथ रहेंगे, इस वजह से उनको आईपीएल में देरी हो जाएगी। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 22 मार्च से हो रहा है।

हसारंगा इससे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले हैं। आरसीबी ने उनको 10 करोड़ 75 लाख रुपये की भारी रकम देकर खरीदा था। इस साल उनको आरसीबी से रिलीज कर दिया गया और हैदराबाद ने नीलामी में बोली लगाते हुए उनको डेढ़ करोड़ रुपये में खरीद लिया।

आईपीएल में हसारंगा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। जिस तरह की गेंदबाजी वह करते हैं, उसके अनुरूप प्रदर्शन नहीं रहा है। उन्होंने आईपीएल में कुल 26 मुकाबले खेलकर 35 विकेट अपने नाम किये हैं। इस सीजन हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस करने वाले हैं। कमिंस को हैदराबाद ने एक बड़ी बोली लगाते हुए 20 करोड़ से ज्यादा रुपये में खरीदा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+