ICC World Cup: 30 सालों से जीत का इंतजार, वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर की कहानी
India vs Pakistan in ODI World Cup: वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को काफी तीव्र माना जाता है और फैन्स भी इन दोनों टीमों के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है।
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को होना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में स्टेडियम फुल रहने के अलावा टीवी दर्शकों की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ देती हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक वनडे वर्ल्ड कप में जितने भी मैच खेले गए हैं,उनमें टीम इंडिया का ही दबदबा देखने को मिला है। भारतीय टीम ने हर बार जीत दर्ज की है। पाकिस्तान को अब तक एक भी मुकाबला जीतने का मौका नहीं मिला है।
30 सालों से पाकिस्तान को जीत का इंतजार
पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ अब भी पहली जीत का इंतजार है। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में पहली बार 1992 में मुकाबला हुआ था। भारतीय टीम ने मुकाबले में जीत दर्ज की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने उस वर्ष फाइनल में इंग्लैंड को हराकर ख़िताब जीता था। उसके बाद से भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में अब तक पाकिस्तान ने जीत दर्ज नहीं की है।
वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के हेड टू हेड आंकड़े
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मैच खेले गए हैं। हर बार टीम इंडिया को जीत मिली है। पाकिस्तान को एक बार भी जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला। 1992 में भारत ने 43 रन से जीत दर्ज की। 1996 में भारत ने 39 रनों से जीत दर्ज की। साल 1999 में भारत ने 47 रन से जीत दर्ज की। 2003 में भारतीय टीम ने 6 विकेट से और 2011 में 29 रन से जीत हासिल की। 2015 में टीम इंडिया ने 76 रन से और 2019 में डकवर्थ लुईस नियम से 89 रन से जीत हासिल की।
वर्ल्ड कप 2023 में फिर से टक्कर
भारत और पाकिस्तान के बीच इस बार 15 अक्टूबर को मुकाबला होगा और इसके गवाह एक लाख फैन्स बनने वाले हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। एक और खास बात यह भी है कि पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आज़म का जन्मदिन भी उसी मुकाबले वाले दिन है।












Click it and Unblock the Notifications