न्यूजीलैंड से सीरीज हारते ही बदला भारत का कोच? दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गौतम गंभीर को यह दिग्गज करेगा रिप्लेस

इस साल भारतीय टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को विदेश दौरों पर जाना है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को जाना है। ऑस्ट्रेलिया में लम्बे समय तक टीम इंडिया रहेगी। वहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है।

इस बीच भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गौतम गंभीर नहीं जाने वाले हैं। उनकी जगह किसी अन्य कोच को वहां भेजने पर विचार किया जा रहा है। कुछ दिनों में स्थिति साफ़ होगी।

gautam gambhir

वीवीएस लक्ष्मण को गौतम गंभीर के जगह टीम इंडिया का कोच बनाकर दक्षिण अफ्रीका भेजा जा सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना है। वहां गौतम गंभीर का रहना जरूरी है क्योंकि मामला टेस्ट चैम्पियनशिप का है।

वीवीएस लक्ष्मण पहले भी कुछ मौकों पर टीम इंडिया को कोचिंग दे चुके हैं। ऐसे में उनको एक बार फिर से यह जिम्मेदारी निभाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। टीम की घोषणा भी की चुकी है। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली है। जल्दी ही टीम इंडिया वहां जाने के लिए रवाना होगी।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम को टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेलेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में वहां टीम इंडिया का प्रदर्शन देखने लायक होगा।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहला मैच 8 नवंबर को खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। तीसरा मैच 13 नवंबर और चौथा मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा। चारों मुकाबले क्रमशः डरबन, गायबेरखा, सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+