राहुल द्रविड़ को कार्यभार सौंपकर भारत A टीम से जुड़ने वापस बेंगलुरु लौटे वीवीएस लक्ष्मण

बेंगलुरु, 28 अगस्त: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोनावायरस से उभर चुके हैं और दुबई में भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बन चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में अब राहुल द्रविड़ वीवीएस लक्ष्मण की जगह दिखाई देंगे। वीवीएस लक्ष्मण को राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया था, लेकिन अब वह वापस अपने पुराने काम पर लौट रहे हैं।

VVS Laxman returen to Bengalore to be with India A team for New Zealand tour

वीवीएस लक्ष्मण भारत में बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर है और द्रविड़ की गैरमौजूदगी में वही टीम के टेंपरेरी कोच के तौर पर नियुक्त होते रहेंगे। रवि शास्त्री के कार्यकाल में राहुल द्रविड़ ने खुद यही किया था। जानकारी मिली है कि वीवीएस लक्ष्मण राहुल द्रविड़ को दुबई में उनका कार्यभार सौंप कर बेंगलुरु लौट आए हैं। वहां पर उनको भारत ए के कार्यक्रम की देखरेख करनी है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करने जाएगी जहां पर उनको 1 सितंबर से 4 दिवसीय के तीन मुकाबले खेलने हैं।

वीवीएस लक्ष्मण इसी टीम को प्रैक्टिस करवाएंगे। इससे पहले वीवीएस लक्ष्मण जिंबॉब्वे दौरे पर भी गए थे जहां भारतीय टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई थी और राहुल द्रविड़ को एक ब्रेक मिला था। भारत ने जिंबाब्वे को 3-0 से हराने में कामयाबी हासिल की थी। इससे पहले वे आईलैंड टूर और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में भी कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उस समय राहुल द्रविड़ लाल गेंद टीम के साथ बने हुए थे जो एजबेस्टन टेस्ट मैच की तैयारी कर रही थी।

भारतीय खिलाड़ी एशिया कप के लिए दुबई में 23 अगस्त को जुड़े थे और उन्होंने उसी दिन के अंत तक ट्रेनिंग करनी शुरू कर दी थी। 3 दिन की जबरदस्त ट्रेनिंग करने के बाद वे शुक्रवार को ऑप्शनल सेशन में भी गए जहां पर अगले दिन उनका मुकाबला पाकिस्तान से होने जा रहा था।

टीम इंडिया पाकिस्तान से आज खेलने जा रही है। उसके बाद ग्रुप स्टेज में ही हांगकांग से भी मुकाबला होगा और एक ग्रुप से टॉप की दो टीमें सुपर 4 स्टेज में जाएंगी। एशिया कप के बाद भारत को अपने देश में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। इसके बाद T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया शिरकत करेंगी जहां एक बार फिर 23 अक्टूबर को उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+