द्रविड़ की जगह भारत को मिला नया हेड कोच, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कोचिंग स्टाफ घोषित
Rahul Dravid replaced by VVS Laxman: वर्ल्ड कप के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद भारतीय टीम के नये कोच को लेकर कवायद शुरू हो गई। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में कोच को लेकर नज़रें थीं।
बीसीसीआई ने इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय कोचिंग स्टाफ का ऐलान कर दिया। टीम इंडिया का हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण को बनाया गया है। हेड कोच के लिए लक्ष्मण दौड़ में सबसे आगे हैं। अगर स्थायी कोच भी बनाया जाएगा, तो लक्ष्मण फ्रंट रनर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले हेड कोच की नियुक्ति हो जाएगी।

बैटिंग कोच के रूप में विक्रम राठौड़ को सितांशु कोटक ने रिप्लेस कर दिया है। घरेलू क्रिकेट में कोटक ने 130 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं। पारस म्हाम्ब्रे की जगह पूर्व भारतीय स्पिनर साईंराज बहुतुले होंगे। फील्डिंग कोच के रूप में मुनीश बाली होंगे।
लक्ष्मण पहले भी टीम इंडिया के लिए इस तरह बीच में आई सीरीज में काम कर चुके हैं। अब नए कोच की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी में डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे लक्ष्मण दौड़ में टॉप पर हैं। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर भी रहे हैं। यह देखना होगा कि द्रविड़ के साथ काम करने वाले किसी कोचिंग स्टाफ को रिटेन किया जाता है कि नहीं।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले टी20 मैच में खेलने के लिए गुरुवार को मैदान पर उतरेगी। इसके बाद चार मैच और खेले जाने हैं। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास है। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्या को कमान थमाई गई है।
भारतीय टीम
ईशान किशन (कीपर), यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, वॉशिंगटन सुंदर, अवेश खान, रुतुराज गायकवाड़, जितेश शर्मा












Click it and Unblock the Notifications