IPL 2023: इतिहास में कोई नहीं कर सका ऐसा! करियर की पहली पारी में विवरांत ने ठोका तूफानी अर्धशतक
IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज विवरांत शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच में अपना पहला आईपीएल अर्धशतक बनाया।

IPL 2023: आईपीएल में डबल हेडर का पहला मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के 69वें मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। एसआरएच के लिए विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल बल्लेबाजी करने आए। इस दौरान युवा बल्लेबाज विवरांत ने आतिशी पारी का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं मयंक ने भी दूसरे छोर से उनका साथ बनाए रखा।
भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा बनाया गया पहला हाई स्कोर
विवरांत ने 36 गेंदों में 50 रन के साथ आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज के लिए बड़ी बात ये रही कि उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ न सिर्फ करियर की पहली पारी में अर्धशतक बनाया, बल्कि 47 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 69 रन का स्कोर भी किया, जोकि आईपीएल इतिहास में पहली पारी में किसी भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।
एसआरएच के सीजन के अंतिम लीग मैच में विवरांत ने पहले ही ओवर से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने चौथे ओवर में क्रिस जॉर्डन को नंबर पर लिया और तेज गेंदबाज की गेंद पर बैक-टू-बैक दो बाउंड्री लगाईं। इसके बाद उन्होंने पीयूष चावला को धराशाई कर दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग की पहली बड़ी पारी
चावला के छठे ओवर में अनुभवी स्पिनर को दो चौके मारे, इसके बाद विवरांत ने दसवें ओवर में एक बार फिर जॉर्डन को अपनी बल्लेबाजी का शिकार बनाया। मयंक और विवरांत ने पहले विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी की, जोकि इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग की ओर से आई पहली बड़ी साझेदारी रही।
सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई के गेंदबाज आकाश मधवाल ने 14वें ओवर में बड़ा झटका दिया। मधवाल की गेंद पर विवरांत शॉट मारने के चक्कर में रमनदीप सिंह के हाथों अपना कैच दे बैठे। उन्होंने 47 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेली।
विवरांत के बाद 17वें ओवर में हैदराबाद को मयंक अग्रवाल के रूप में दूसरा झटका लगा। मयंक ने 46 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 83 रन बनाए। उनका विकेट भी आकाश ने लिया, मयंक भी शॉट मारने का प्रयास में विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच दे बैठे।












Click it and Unblock the Notifications