Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PKL 2022: मुम्बा को हराकर प्लेऑफ में पहुंची गुजरात जाएंट्स, जयपुर की उम्मीद पूरी तरह खत्म

नई दिल्ली। गुजरात जाएंट्स ने 10वीं जीत के साथ वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के प्लेऑफ में जगह बना ली है। गुजरात ने शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को खेले गए सीजन के 131वें मैच में यू मुम्बा को 36-33 से हराया। मुम्बा पहले ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर थे। उसकी हार के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स के भी आगे जाने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं। छह टीमों को अगले दौर में जाना है और इसका टिकट हासिल करने वाली गुजरात पांचवीं टीम है। अब जो एक स्थान बचा है, पर हरियाणा स्टीलर्स और पुनेरी पल्टन में से किसी एक हक होगा। हरियाणा अगर पटना पाइरेट्स के खिलाफ जीते तो वे आगे जाएंगे और अगर हारे तो पल्टन की चांदी होगी।

PKL 2022
Photo Credit: Pro Kabaddi League Media

गुजरात के लिए इस अहम मैच में एचएच राकेश ने 13 अंक जुटाए। इसके अलावा महेंदर राजपूत सात तथा डिफेंस में गिरीश एर्नाक ने हाई-5 लगाया। मुम्बा के लिए वी. अजीत कुमार ने 11 अंक लिए जबकि शिवम ने आठ अंक बनाए। मुम्बा को सीजन की 10वीं हार मिली। चार मिनट के भीतर ही गुजरात ने मुम्बा को सुपर टैकल की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। शिवम ने हालांकि दो अंक की रेड के साथ कुछ पल के लिए आलआउट टाला लेकिन फिर एचएस राकेश ने दो अंक की रेड के साथ मुम्बा को सातवें मिनट में आलआउट कर अपनी टीम को 10-4 की लीड दिला दी।

और पढ़ें: PKL 2022: पल्टन और जयपुर की लड़ाई में बुल्स को हुआ फायदा, प्लेऑफ में पहुंची बेंगलुरु

राकेश के दम पर गुजरात ने की वापसी

राकेश के दम पर गुजरात ने की वापसी

11वें मिनट में महेंदर राजपूत मैच की पहली डू ओर डाई रेड पर गए और अभिषेक सिंह को आउट करके स्कोर 12-6 कर दिया। हालांकि शिवम ने दो अंक की रेड के साथ फासला कम कर दिया। शिवम लगातार अंक ले रहे थे। उनके छठे अंक के साथ गुजरात की लीड तीन की कर दी। अभिषेक की अगली रेड पर परवेश भैंसवाल सेल्फ आउट हुए। स्कोर 11-13 हो गया था लेकिन राकेश ने दो अंक की रेड के साथ हिसाब बराबर किया। हादी ओस्त्रोव ने अगली रेड पर अभिषेक को लपक फासला फिर से पांच का कर दिया। राकेश रुक नहीं रहे थे। वह अपनी अगली रेड पर फिर दो अंक लेकर आए। राकेश ने फिर अगली रेड अपना सुपर-10 पूरा किया।

पहले हाफ से गुजरात का दबदबा

पहले हाफ से गुजरात का दबदबा

हाफ टाइम तक स्कोर 19-14 से गुजरात के पक्ष में था। मुम्बा दूसरी बार आलआउट की कगार पर थे। इस हाफ में गुजरात ने रेड में 11 के मुकाबले 13 और डिफेंस में 2 के मुकाबले 4 अंक लिए। दो अंक उसे ऑलआउट के भी मिले। ब्रेक के बाद गुजरात ने मुम्बा को दूसरी बार आलआउट कर 23-14 की लीड ले ली। फिर गुजरात ने रेड और डिफेंस में एक-एक अंक लेकर लीड 11 की कर ली। हालांकि इसके बाद मुम्बा ने भी ठीक इसी अंदाज में दो अंक जुटाए। शिवम ने इसके बाद दो अंक की रेड के साथ मुम्बा की वापसी के संकेत दिए।

प्लेऑफ की रेस से जयपुर हुई बाहर

प्लेऑफ की रेस से जयपुर हुई बाहर

10 मिनट बचे थे और गुजरात की लीड सात अंक की रह गई थी और गुजरात आलआउट की कगार पर थे। फिर अजीत ने गुजरात को आलआउट कर स्कोर 26-30 कर दिया। इसी के साथ अजीत ने सुपर-10 भी पूरा किया। आलइन के बाद महेंदर ने दो अंक की रेड और फिर डिफेंस ने अजीत को टैकल कर लीड 7 की कर दी। मुम्बा ने रेड और डिफेंस में दो अंक लेकर स्कोर 29-34 कर दी। अब दो मिनट बचे थे। फिर अजिंक्य कापरे ने राकेश को आउट कर लीड चार का कर दिया। शिवम की अगली रेड पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। फिर गुजरात की लीड की 6 की हुई और उसने यह मुकाबला जीतकर अगले दौर का टिकट कटा लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+