'सचिन ने किया मुझे बैट से हिट', सहवाग ने बताया तेंदुलकर ने क्यों कहा- तुझे किशोर कुमार बना दूंगा

Sachin Sehwag Moments: वीरेंद्र सहवाग ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप का यह किस्सा अपने मजाकिया अंदाज में इस तरह से बताया है कि आईपीएल 2023 के दौरान कमेंट्री में मौजूद रवि शास्त्री भी हंस पड़े।

Virender Shewag and sachin tendulkar

भारतीय क्रिकेट की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में एक थी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की ओपनिंग जोड़ी। दोनों का ही खेलने का अंदाज काफी आक्रामक था। उन्होंने 2003 से लेकर 2011 के वर्ल्ड कप तक हर दिल अजीज वनडे ओपनिंग जोड़ी बनाई। सहवाग बहुत ही आक्रामक बल्लेबाज हुआ करते थे तो सचिन अपने करियर के अंतिम दिनों में थोड़ा संभलकर खेलने लगे थे।

दोनों के ही बल्ले से खूब रन निकलते थे। भारत ने इस दौरान 2003 का वर्ल्ड कप फाइनल खेला था और 8 साल बाद 2011 का वर्ल्ड कप जीता था। सहवाग ने 2011 टूर्नामेंट के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मुकाबले का वो किस्सा बताया है जो अभी तक किसी ने नहीं सुना।

सहवाग बताते हैं कि सचिन और वे मैच के दौरान साझेदारी करते हुए आपस में बातें करने की आदत रखा करते थे लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में सहवाग ने सचिन से बात नहीं की तो सचिन ने वीरू को बल्ले से मारा था। मजेदार बात यह है कि भारत को इस मैच में उस विश्वकप की एकमात्र हार मिली थी।

Recommended Video

    ODI World Cup 2023: Javed Miandad का तीखा बयान आया सामने, फिर उगला जहर | वनइंडिया हिंदी

    भारत भले ही हार गया हो लेकिन सहवाग और सचिन का योगदान कम नहीं था क्योंकि सहवाग ने इस मैच में 73 और सचिन ने 111 रन बनाए थे। आईपीएल 2023 में स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते हुए सहवाग ने खुलासा किया कि 142 रन की साझेदारी बनी थी और सचिन ने उनको बैट से हिट किया क्योंकि वे मास्टर ब्लास्टर से बात नहीं कर रहे थे।

    सहवाग ने बताया, "हम 2011 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रहे थे। मैं गाने गा रहा था क्योंकि इससे मुझे फोकस मिल रहा था और सचिन भी बढ़िया टच में थे। हमने ओवरों के बीच में बात करने की आदत बना रखी थी लेकिन तब मैं बात नहीं कर रहा था। मैं गाने गाता जा रहा था। ऐसा तीन ओवर तक चलता रहा और इसके बाद सचिन मेरे पीछे आकर बल्ला मारकर बोले- तुझे किशोर कुमार बना दूंगा अगर ऐसे ही गाने गाता रहा।"

    सहवाग की बात सुनकर कमेंट्री में मौजूद रवि शास्त्री और जतिन सप्रू की हंसी छूट गई। सहवाग बताते हैं, "मैंने इसलिए बात नहीं की क्योंकि हम बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे थे तो क्या बात करनी थी? जो हो रहा है उसको होने दो! 20 ओवर में हमने उस जमाने में 140-150 टांग दिए थे। जब ओवर खत्म होता था तो सचिन मुझसे गेंदबाजों की रणनीतियों के बारे में बात करना चाहते थे, लेकिन मुझे इन सब चीजों की कोई परवाह नहीं थी।"

    बता दे भारत उस मैच में जबरदस्त शुरुआत के बावजूद मिडिल ऑर्डर के बिखरने के चलते 296 रनों पर ही सिमट गया। दक्षिण अफ्रीका ने इस स्कोर का पीछा करते हुए 2 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला जीत लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+