'खुद से है उनकी जंग...,' सहवाग ने बताया रोहित शर्मा की खराब फॉर्म का कारण, बल्लेबाजी पर दिया चौंकाने वाला बयान

IPL: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने 10 मैचों में 18.40 के औसत और 126.89 की स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।

Rohit Sharma

MI vs RCB, IPL 2023: आईपीएल के 54वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों ने अपने दस मैचों में पांच-पांच जीत हासिल की हैं। कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में छठी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही सीएसके अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं दूसरी ओर एमआई के कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म लगातार जारी है, जिसे लेकर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है।

'मेंटल ब्लॉक' से जूझ रहे हैं रोहित शर्मा- सहवाग
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 'मेंटल ब्लॉक' से जूझ रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी में कोई तकनीकी समस्या नहीं है। रोहित इस आईपीएल सीजन में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्होंने 18.40 के औसत और 126.89 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 184 रन बनाए हैं। पिछले दो मैचों में वह खाता नहीं खोल सके थे। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी मैच के दौरान रोहित ने 16वीं बार जीरो पर आउट हुए हैं, जो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा है।

रोहित शर्मा की जंग खुद से है- सहवाग
सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा कि, 'रोहित शर्मा गेंदबाजों से नहीं बल्कि खुद से जूझ रहे हैं। जोकि मेंटल ब्लॉक वाली स्थिति है। उनकी बल्लेबाजी तकनीक के साथ कोई समस्या नहीं है। उसके दिमाग में कुछ भ्रम चल रहा है। लेकिन जिस दिन वह चलेगा, पिछले सभी मैचों की भरपाई हो जाएगी।' पांच बार की चैंपियन मुंबई पांच हार और पांच जीत के बाद 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत ने रोहित शर्मा की खराब फॉर्म को लेकर तीखा हमला बोला। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए रोहित शर्मा के शॉट सिलेक्शन पर सवाल उठाया, जबकि उनके पूर्व सलामी जोड़ीदार श्रीकांत ने कहा कि 'आउट ऑफ फॉर्म' कप्तान मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में जगह के लायक नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- 'No hit Sharma...,' रोहित शर्मा के खराब फॉर्म को लेकर नाम बदलने की सलाह, पूर्व क्रिकेटर ने जमकर निकाली भड़ास

सुनील गावस्कर ने कहा कि 'हो सकता है, वह व्यस्त हो और शायद थोड़ा ब्रेक लेने के बाद सब ठीक हो जाए। लेकिन इस बारे में उन्हें और मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन को फैसला करना है।'

Recommended Video

    IPL 2023: Rohit Sharma हुए 16वीं बार Zero पर Out को भड़के Sunil Gavaskar,दी ये सलाह |वनइंडिया हिंदी

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+