'No hit Sharma...,' रोहित शर्मा के खराब फॉर्म को लेकर नाम बदलने की सलाह, पूर्व क्रिकेटर ने जमकर निकाली भड़ास
भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत का कहना है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लायक भी नहीं हैं।

IPL 2023, MI: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 49वां मैच सीएसके बनाम एमआई के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर मैच जीत लिया। इस रोचक मुकाबले में मुंबई की बल्लेबाजी सीएसके के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इसके साथ ही एमआई के कप्तान रोहित शर्मा के नाम सीएसके के खिलाफ आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार डक होने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत ने रोहित शर्मा पर तीखा हमला बोला है।
रोहित शर्मा के शॉट सिलेक्शन पर उठाया सवाल
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए रोहित शर्मा के शॉट सिलेक्शन पर सवाल उठाया, जबकि उनके पूर्व सलामी जोड़ीदार श्रीकांत ने कहा कि 'आउट ऑफ फॉर्म' कप्तान मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में जगह के लायक नहीं हैं। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा 16वीं बार जीरो पर आउट हुए हैं। जोकि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डक है।
रोहित शर्मा को दी ब्रेक लेने की सलाह
गावस्कर ने आगे कहा कि, फॉर्म में होने पर अगर स्कूप शॉट खेला जाए तो समझ में आता है, मगर आप बड़ा शॉट उस समय खेलते हैं, जब पिछले मैचों में 2 बार डक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 'हो सकता है, वह व्यस्त हो और शायद थोड़ा ब्रेक लेने के बाद सब ठीक हो जाए। लेकिन इस बारे में उन्हें और मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन को फैसला करना है।'
सुनील गावस्कर के अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी रोहित शर्मा की आलोचना की, उन्होंने कहा कि नॉट हिट हिट शर्मा। रोहित शर्मा को अपना नाम बदलकर 'नो हिट शर्मा' रख लेना चाहिए, अगर मैं MI का कप्तान होता तो मैं उन्हें XI में भी नहीं खिलाता। दरअसल, इस सीजन में अब तक 10 मैचों में रोहित शर्मा 18.40 की औसत और 129.58 की स्ट्राइक रेट से केवल 184 रन ही बना सके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक केवल एक अर्धशतक लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications