Asia Cup: भारत के लिए कौनसे खिलाड़ी होंगे गेम चेंजर? वीरेंद्र सहवाग ने बताये 3 नाम
Asia Cup: भारतीय टीम एशिया कप में खेलने के लिए तैयार हैं और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम यूएई में खेलने के लिए जाएगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद अब सूर्या और हार्दिक के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। दोनों के पास अनुभव भी है।
इस बीच टीम वीरेंद्र सहवाग ने तीन ऐसे भारतीय प्लेयर्स के नाम बताये हैं, जो टीम के लिए एशिया कप में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। सहवाग के अनुसार तीनों खिलाड़ी भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा "मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा गेम-चेंजर हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह हमेशा गेम-चेंजर रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती अपनी रहस्यमयी गेंदबाजी से चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 फॉर्मेट में बहुत प्रभावी रहे हैं। ये कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर भारत को मैच जिता सकते हैं।"
बुमराह ने इंग्लैंड में तीन टेस्ट खेले थे। उनका वर्कलोड मैनेजमेंट किया गया था। सहवाग ने वर्कलोड को लेकर कहा कि गेंदबाजों के लिए कार्यभार अहम होता है। बल्लेबाजों के लिए यह कोई समस्या नहीं है क्योंकि बल्लेबाज कई सारे मुकाबले खेल सकते हैं।
पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने गेंदबाजों का कार्यभार करना इसलिए अहम माना क्योंकि इससे उनके खेलने का समय बढ़ सकता है। वे कुछ साल और खेल सकते हैं। उनका कहना था कि भारत के लिए तेज गेंदबाजों का फिट होना जरूरी है। एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट्स में वे अगर फिट रहेंगे, तो भारत की जीत के आसार ज्यादा रहेंगे।
गौरतलब है कि एशिया कप में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह मुख्य तेज गेंदबाजों की भूमिका में रहेंगे। उनके अलावा हार्दिक पांड्या भी हैं, जो प्लेइंग इलेवन में रहेंगे। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती स्पिनर होंगे। अगर स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद रहेगी, तो एक फ्रंटलाइन तेज गेंदबाज ही खिलाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications