'तुम टेस्ट में भी सफल बनोगे'- सहवाग ने बताया इसके बाद क्या था वार्नर का रिएक्शन
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: डेविड वार्नर ने अपनी आईपीएल की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ की थी और इस फ्रेंचाइजी में किया गया उनका प्रदर्शन कंगारू टीम में भी उनकी जगह पक्की करने में सहायक साबित हुआ। एक बंदे ने उनकी प्रतिभा को पहले ही पहचान लिया था और ये थे- वीरेंद्र सहवाग।

तब सहवाग दिल्ली के कप्तान थे। वार्नर अब फिर से लंबे समय बाद दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ काफी सफल भूमिका निभाई थी। वार्नर फिलहाल दिल्ली के लिए बहुत मजबूत शुरुआत देने की भूमिका निभा रहे हैं।
सहवाग ने बताया है कि उन्होंने पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि वार्नर टेस्ट क्रिकेट में सफल होने जा रहे हैं लेकिन तब डेविड ने उनकी ये बात गंभीरता से नहीं ली थी।
सहवाग ने क्रिकबज से एक बातचीत में कहा जब वह पहली पारी दिल्ली की टीम में आए तब वे ऑस्ट्रेलिया में खेले भी नहीं थे। मेरे ख्याल वे तब केवल फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे थे। मुझे उनसे कहा- तुम एक शानदार टेस्ट खिलाड़ी भी हो सकते हो। तब वे मुझ पर हंसे और बोले- आप मजाक कर रहे हो।

लेकिन तब मैंने उनको समझाया कि आपको टी20 में केवल छह ओवर का पॉवरप्ले मिलता है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आपको पास पूरे दिन का पॉवरप्ले मौजूद है। जिस तरह आप गेम को खेलते हो, निश्चित तौर पर एक दिन आप टेस्ट फॉर्मेट में भी सफल होंगे। और आज उनको देखो। वह एक महान टेस्ट प्लेयर हैं।
वार्नर 94 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 7753 रन बनाए हैं। वार्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन करने वालों में 8वें स्थान पर हैं। उन्होंने 24 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications