'खेल बनाया नियम भूल गए', अंग्रेजों का रोना सुनकर सहवाग बोले- बड़े 'बेचारे' होकर हारते हैं इंग्लिश लोग
लंदन, 25 सितंबर: लॉर्डस क्रिकेट मैदान में 24 सितंबर को जो भी कुछ हुआ उसको अंग्रेज खिलाड़ी और फैंस पचा नहीं पा रहे हैं। दीप्ति शर्मा ने शार्लेट डीन को उसी स्टाइल में आउट किया जैसा रविचंद्रन अश्विन ने जोस बटलर को किया था। बॉलिंग छोड़ने से पहले क्रीज छोड़ने का यह तरीका कई बल्लेबाज अपना रहे हैं और जब उनको गेंदबाज आउट कर देता है तो हंगामा हो जाता है। दीप्ति शर्मा ने भी चाहे-अनचाहे ऐसे ही विवाद को जन्म दे दिया जब उन्होंने इंग्लैंड को जीत की ओर लेकर जा रही शार्लेट को आउट करके मैच का मामला वहीं खत्म कर दिया।
Recommended Video

इंग्लैंड का रोना
लेकिन ये उस रोने की शुरुआत थी जो इंग्लैंड ने किया। इसके बाद मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे नासिर हुसैन से लेकर मैदान के बाहर बैठे स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन तक कई खिलाड़ी सोशल मीडिया पर भड़ास निकालने लगे। इंग्लैंड की मैच हारने वाली कप्तान को भी यह रन आउट पसंद नहीं आया और ना ही फैंस को।

हारने के बाद बेचारा बनते हुए देखते रहना कितना फनी है
अंग्रेजों द्वारा रोना पीटना लगाया गया कि भारत ने पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लिश लोगों के रवैये पर लताड़ लगाई है। उनका इशारा किया है कि अंग्रेज अपने बनाए खेल के ही नियम खुद भूल गए। नजफगढ़ के नवाब ने कहा है कि इंग्लिश लोगों को हारने के बाद बेचारा बनते हुए देखते रहना कितना फनी है।

खेल बनाकर नियम खुद भूल गए
इस दौरान वीरेंद्र सहवाग दो फोटो पोस्ट करते हैं। एक में लिखा है- खेल बनाकर नियम खुद भूल गए।
दूसरी फोटो में सहवाग ने नियम शेयर किया है जिसके मुताबिक इंग्लैंड की खिलाड़ी पूरी तरह खेल के नियमों के तहत ही आउट हुई है।

नियम 41.16.1 का फोटो शेयर किया
यहां सहवाग रूल 41.16.1 का जिक्र करते हैं जो कहता है, अगर गेंद फेंकने का समय आता है और जब तक उसको फेंक नहीं दिया जाता, उस समय अगर नॉन स्ट्राइकर अपनी क्रीज से बाहर है तो वह रन आउट किया जा सकता है।
ऐसी स्थिति में उसको आउट करने के लिए बॉलर गेंद को स्टंप पर थ्रो कर सकता है या फिर गेंद को हाथ से पकड़े हुए भी स्टंप बिखेर सकता है, फिर इससे फर्क नहीं पड़ता कि गेंद डिलीवर की गई है या नहीं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications