IPL 2023: लखनऊ ने महत्वपूर्ण मैच में क्विंटन डी कॉक को क्यों किया ड्रॉप? वीरेंद्र सहवाग ने लगाई लताड़

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ थिंक-टैंक द्वारा डी कॉक की अनदेखी के बाद वीरेंद्र सहवाग ने LSG की जमकर आलोचना की है।

virender sehwag quinton de kock

IPL 2023, LSG vs MI: आईपीएल में 24 मई को लखनऊ सुपर जाइएंट्स और मुंबई इंडियस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया, जहां एलएसजी को मुंबई के हाथों 81 रन से कारारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने क्वॉलिफायर 2 में जगह बना ली।

इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने क्विंटन डी कॉक को ड्रॉप कर दिया, जिसका उन्हें बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ा। ऐसे में अब भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने प्लेऑफ में डी कॉक को नहीं खिलाने पर लखनऊ की जमकर आलोचना की है।

सहवाग ने कहा कि, 'यहां तक ​​कि मेरा चेन्नई में एक अच्छा रिकॉर्ड है, क्योंकि मैंने 319 रन बनाए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आज भी मैं वहां जाऊंगा और स्कोर करूंगा। मौजूदा फॉर्म भी मायने रखता है और मुझे लगता है कि लखनऊ ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी (डी कॉक को ड्रॉप करके) है।'

सहवाग ने क्रिकबज से बातचीत के दौरान बताया कि, मेयर जो इस सीजन में एलएसजी के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए 13 मैचों में 379 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के पूर्व सलामी बल्लेबाज डी कॉक ने इस सीजन में एलएसजी के लिए केवल चार मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 35.75 की औसत से 4 मैचों में 143 रन बनाए।

डि कॉक ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया। दरअसल, 24 मई का एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। एमआई ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ का बल्लेबाजी विभाग पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ।

मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रुणाल पांड्या की अगुवाई वाली एलएसजी 101 रनों पर सिमट गई। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने इस दौरान कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 3.3 ओवर मे मात्र 5 रन दिए और लखनऊ के महत्वपूर्ण पांच विकेट चटकाए।

मुंबई के खिलाफ लखनऊ ने डि कॉक को क्यों किया बाहर?
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस के समय भी क्विंटन के चोटिल होने की कोई जानकारी नहीं दी, और उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर रखा। इसके बाद यही अनुमान लगाया जा सकता है कि मुंबई के खिलाफ इस महत्वपूर्ण मैच में क्विंटन का बाहर होना कप्तान की रणनीति हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+