'कप्तान' कोहली के बिना भारत का विश्व कप सपना टूटेगा? पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने क्या कहा

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ का मानना है कि अगर भारत ने विराट कोहली को वनडे कप्तान के रूप में बने रहने दिया होता, तो वे इस समय तक 2023 के वनडे विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार होते। लतीफ के मुताबिक फिलहाल अति प्रयोग भारत की बल्लेबाजी को नुकसान पहुंचाया है क्योंकि खिलाड़ी अपने-अपने रोल में नहीं टिक पा रहे हैं।

कोहली को टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद वनडे कप्तान के पद से हटा दिया गया था। बाद में रोहित शर्मा ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कमान संभाली, अब हार्दिक पांड्या टी20 की कप्तानी कर रहे हैं।

Virat Kohli

क्रिकेट बाज यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में, लतीफ ने कहा, "अगर उन्होंने विराट कोहली को कप्तान बने रहने दिया होता, तो भारत इस समय तक विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार होता।"

54 वर्षीय पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आगे कहा कि चूंकि भारत के पास सेटल मिडिल ऑर्डर नहीं है, इसलिए उन्हें सीनियरों पर निर्भर रहना होगा, लेकिन केएल राहुल और श्रेयस अय्यर, चोट से उबर रहे हैं।

लतीफ ने कहा, "भारतीय टीम प्रबंधन ने कई खिलाड़ियों के साथ प्रयोग किया है और अगर मैं उनकी बल्लेबाजी की बात करूं तो मिडिल और लोअर ऑर्डर में, यानी 4 से 7 तक, उन्होंने किसी भी नए खिलाड़ी को लगातार बदलावों के कारण सेटल नहीं होने दिया है। यह जोखिम भरा है क्योंकि केएल और अय्यर चोट से उबर रहे हैं।"

राहुल और श्रेयस अभी भी NCA में अपनी रिकवरी कर रहे हैं। अभी तक इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि क्या यह जोड़ी एशिया कप 2023 के लिए उपलब्ध होगी।

लतीफ ने यह भी कहा कि एशियाई टीमों को इस बार विश्व कप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों की ताकत के मुकाबले में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

लतीफ के मुताबिक, "मुझे लगता है कि विशेष रूप से बीच के ओवरों में जब तेज गति से रन बनाने की आवश्यकता होती है, तब एशियाई टीमें बाकी टीमों के सामने संघर्ष करेंगी, क्योंकि इंग्लिश, ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने स्पिनरों के खिलाफ रिवर्स स्वीप और स्विच शॉट्स को कुछ बहुत घातक बना दिया है।"

ये भी पढ़ें- करीब सवा तीन सौ दिन बाद T20 के जरिए वापसी करने वाले बुमराह का कैसा है फटाफट फॉर्मेट में रिकॉर्ड?

उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड के स्पिनर जैसे आदिल राशिद या मोईन अली विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, एशियाई स्पिनरों का फोकस रन रोकने पर होता है। इसलिए भले ही ये कप भारत जैसे स्पिन की मददगार पिचों पर हो रहा हो, लेकिन बाकी स्पिनरों की तुलना में एशियाई स्पिनरों के पास बढ़त नहीं होगी।

2023 का वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+