'विराट कोहली पाकिस्तान आकर भारत को भूल जाएँगे,' पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया अजीबोगरीब बयान

चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया पाकिस्तान में खेलने जाएगी या नहीं, इस पर आधिकारिक रूप से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। हालांकि कुछ खबरें ऐसी आई हैं कि भारतीय टीम वहां नहीं जाएगी और टीम के मैच भी यूएई या श्रीलंका में आयोजित कराने के लिए कहा जा सकता है।

साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान का कोई दौरा नहीं किया है। इस बीच शाहिद अफरीदी की तरफ से एक अनोखा बयान आया है। यह प्रतिक्रिया उन्होंने भारतीय टीम के दौरे को लेकर कही है और कोहली को केंद्र में रखा है।

team india

न्यूज 24 से बातचीत में अफरीदी ने कहा कि जब हम पाकिस्तान से भारत दौरे पर गये थे तो काफी सम्मान मिला था। मैं भारतीय टीम का हमारे देश में स्वागत करता हूँ। भारत दौरे पर पाक टीम 2005 में गई थी, तब भी काफी प्यार मिला था। खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए।

अफरीदी ने कहा कि दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेले, इससे बेहतर राजनीति कुछ नहीं है। भारतीय हमारे यहाँ आए और पाकिस्तान वाले वहां खेलने जाए, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। पाकिस्तान आने पर विराट कोहली भारत का प्यार भूल जाएंगे। वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उनको टी20 से रिटायर नहीं होना था।

गौरतलब है कि आज की भारतीय टीम से किसी ने भी पाकिस्तान में जाकर कोई मुकाबला नहीं खेला है। भारतीय टीम सोलह सालोंस से वहां नहीं गई। हालांकि आईसीसी इवेंट्स में इन खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का पूरा मौका मिला है। कोहली ने मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान को हराया था।

इस बार टी20 वर्ल्ड कप के दौरान यूएस में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पराजित कर दिया था। भारत और पाक दोनों एक ही ग्रुप में थे। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीत लिया था और पाकिस्तानी टीम ग्रुप चरण में ही हारकर बाहर हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+