'राम सिया राम' भजन पर थिरकने वाले कोहली का है अयोध्या से खास रिश्ता, जानिए क्रिकेटर का ये विराट राज
Virat Kohli danced on Ram siya Ram bhajan: पूरा भारत इस वक्त रामभक्ति में डूबा हुआ है, आम हो या खास, हर किसी को 22 जनवरी का इंतजार है क्योंकि इस दिन बरसों इंतजार के बाद रामलला अवध में विराजेंगे।

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है, जिसके लिए देश के कई वीवीआईपी लोगों को न्यौता भेजा गया है। इन वीवीआईपी लोगों में क्रिकेटर विराट कोहली भी शामिल हैं।
'राम सिया राम' भजन पर थिरकते दिखाई पड़े कोहली
खैर अब वो इस प्रोग्राम में शामिल होते हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इसके पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'राम सिया राम' भजन पर थिरकते दिखाई पड़ रहे हैं। ये वीडियो साउथ अफ्रीका में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का है, जिसमें लाइव मैच के दौरान कोहली राम भजन सुनते ही थिरकने लगते हैं।
कोहली ने किया हाथ जोड़कर दर्शकों का अभिवादन
पहले वो फील्ड में धनुष-तीर वाला एक्शन करते हैं और उसके बाद हाथ जोड़कर दर्शकों का अभिवादन करते हैं, कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वाह-वाही बटोर रहा है, लोगों ने इस पर दिल खोलकर कमेंट किए हैं।
विराट कोहली की भगवान में गहरी आस्था
आपको बता दें कि विराट कोहली की भगवान में गहरी आस्था है, वो अक्सर धार्मिक स्थलों पर परिवार संग देख जाते हैं।लेकिन यहां हम आपको एक बेहद खास बात बताते हैं। दरअसल विराट कोहली का अयोध्या से एक बेहद ही अनोखा रिश्ता है।
अनुष्का शर्मा की जन्मस्थली है अयोध्या
दरअसल अयोध्या रामलला की जन्मस्थली के साथ-साथ कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की भी जन्मस्थली है। मालूम हो कि अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को यूपी के अयोध्या में ही हुआ था।
आर्मी बैकग्राउंड से हैं अनुष्का शर्मा
उनके पिता अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर रहे हैं, वो एक आर्मी बैक ग्राउंड से हैं। हालांकि अनु्ष्का की पूरी फैमिली देवभूमि उत्तराखंड से ताल्लुक रखती है।
अनुष्का ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की
अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली अनुष्का ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि वो पली बढ़ी बैंगलोर में, इसलिए बैंगलोर के आर्मी स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद मॉडलिंग शुरू की, साल 2008 में इन्होंने यशराज बैनर की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा।
एड शूट के दौरान कोहली-अनुष्का मिले थे
इस फिल्म में वो किंग खान यानी शाहरुख के अपोजिट थीं और इसके बाद अनुष्का ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो सफलता की सीढ़ियां चलती रहीं और एक दिन एक एड शूट के दौरान वो विराट कोहली से मिलीं और फिर दोनों के बीच दोस्ती हुई।
कोहली के लव लाइफ का बर्थ प्लेस है अयोध्या
और वो दोस्ती कब प्रेम में बदली ये किसी को पता नहीं चला और आज दोनों जीवनसाथी हैं और जीवन के हर सुख-दुख में साथ रहते हैं। इनके प्यार की बगिया में वामिका नाम का फूल भी है। तो अब आप समझ गए होंगे कि कोहली के लिए अयोध्या क्या मायने रखता है। ये उनके लिए केवल श्रद्धा का स्थान नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ का बर्थ प्लेस भी है।












Click it and Unblock the Notifications