विराट कोहली पर भी चला था 'कहो ना प्यार है' का जादू, ऋतिक रोशन के डांस ने कर दिया था क्रेजी

विराट कोहली ने हाल की बातचीत में यह बात स्वीकार की है कि वे ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' के दीवाने थे। विराट इस फिल्म से काफी प्रभावित नजर आए और ऋतिक की डांसिंग स्किल से भी मुग्ध हो गए थे।

यह 90 के दशक में आई सबसे रोमांटिक और चर्चित फिल्मों में से एक थी, जिसमें बॉलीवुड फिल्म अभिनेता निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल का रुपहले पर्दे पर धमाकेदार डेब्यू हुआ था।

virat kohli, hrithik roshan

ऋतिक ने नायक के डबल रोल में पर्दे पर आग लगा दी थी और जवां दिलों की धड़कन बनकर उभरे थे। विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट से बात करते हुए इस फिल्म के बारे में बात की।

विराट कोहली ने कहा, कहो ना प्यार है एक 'कल्ट' थी। मैं इस फिल्म के लिए पूरा पागल हो गया था। खासकर इसके डांस को लेकर।

कल्ट उन फिल्मों को बोला जाता है जिनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग होती है, जो क्लासिक होती हैं और बार-बार देखी जाती हैं।

रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, केएल राहुल से लेकर शुभमन गिल तक सभी भारतीय क्रिकेटर 'ग्रीक गॉड ऑफ बॉलीवुड' के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन के फैन नजर आते हैं।

इतना ही नहीं, इस बारे में भी काफी बातें की जाती है कि अगर विराट कोहली की बायोपिक बनाई जाए तो ऋतिक रोशन को लेना चाहिए। विराट कोहली की बायोपिक फिलहाल बन रही है या नहीं इस पर ताजा अपडेट नहीं है, लेकिन पिछली कई रिपोर्ट में बताया गया था कि ऐसी बायोपिक जरूर बनने की ओर है।

सच यह है कि RRR फिल्म के स्टार राम चरण ने भी कहा था कि, अगर उन्हें मौका दिया जाए तो वह विराट कोहली की बायोपिक में काम करना पसंद करेंगे।

विराट कोहली का डंका बॉलीवुड में भी ज्यादा बजता है, क्योंकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बॉलीवुड अदाकारा है। इन दोनों की प्रेम कहानी बॉलीवुड की फिल्म नहीं है।

यानी आप विराट कोहली की बॉयोपिक के अलावा विराट-अनुष्का की रोमांटिक लव स्टोरी पर एक और फिल्म बना सकते हैं। अनुष्का और विराट की शादी इटली में प्राइवेट समारोह में हुई थी। दोनों के 2 साल की बच्ची वामिका भी है।

हाल ही में, विराट कोहली का परिवार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में लंदन में देखा गया था। अनुष्का शर्मा भी झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' के जरिए फिर से स्क्रीन पर मुख्य अभिनेत्री के तौर पर वापसी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+