Virat Kohli Video: विराट कोहली को लेकर फिर मचा बवाल! आउट होने के बाद दर्शकों से भिड़े
Virat Kohli Video: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान विराट कोहली बल्लेबाजी से अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। हालांकि, फिर भी वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई क्राउड के बीच झड़प देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कोहली और ऑस्ट्रेलियाई क्राउड के बीच झड़प (Virat Kohli Video)
पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद से विराट कोहली का बल्ला खामोश है। ऑस्ट्रेलियाई युवा ओपनर सैम कोनस्टास के साथ कोहली को बहस करते देखा गया। अब सैम कोनस्टास के बाद कोहली ऑस्ट्रेलियाई क्राउड के साथ उलझते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई फैंस से बहस कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई क्राउड से भिड़े कोहली
दरअसल, विराट कोहली के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्राउड ने कोहली को चिढ़ाना शुरू कर दिया। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि क्राउड कोहली का मजाक उड़ा रहे हैं और उन्हें भली-बुरी बातें कह रहे हैं। इस पर कोहली को गुस्सा आ गया और वह क्राउड से उलझते नजर आए। उनका गुस्सा इस बात से भी बढ़ा हो सकता है कि क्रिकेट मैदान पर वह बल्ले संघर्ष करते नजर आए।
आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे कोहली
मेलबर्न टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान विराट कोहली जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तब ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया। इस पर कोहली का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने क्राउड की ओर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उनकी तिखी नज़रों और शब्दों से स्पष्ट था कि वह क्राउड से भिड़ने के लिए तैयार हैं। कोहली के इस व्यवहार ने उस पल को और भी रोमांचक बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications