जब विराट कोहली बने सांता क्लॉज, क्रिसमस से पहले बच्चों को बांटी गिफ्ट, वीडियो वायरल

Virat Kohli turns Santa Claus: 25 दिसंबर यानी कि आज सोमवार को क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। क्रिसमस के मौके पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। विराट कोहली इस वीडियो में बच्चों के बीच सीक्रेट सांता बनकर सरप्राइज देने पहुंचे हुए हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली के इस वीडियो पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कोहली ने दिया था सरप्राइज: साल 2019 में स्टार स्पोर्ट्स ने अधिकारिक रूप से यह वीडियो जारी किया था। जिस वीडियो में विराट कोहली बच्चों के साथ क्रिसमस से पहले कुछ समय बिताते हुए नजर आए थे। यह बच्चे गरीब और बेसहारा थे। जिन्हें विराट कोहली ने गिफ्ट दिया था। कोहली की बदौलत इन बच्चों के चेहरे पर खुशियां देखने को मिली थी।

Virat Kohli 1

खुशी से झूम उठे बच्चे: विराट कोहली को खुद के सामने देखकर इन सारे बच्चों के चेहरे पर खुशी आ गई थी। विराट कोहली ने क्रिसमस से पहले बच्चों के साथ काफी समय बिताया था। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की। कुछ बच्चे विराट कोहली को जोर से पकड़ते हुए भी दिखाई दिए थे तो वहीं विराट कोहली ने भी इन बच्चों को गोदी में उठाते हुए अपना प्यार जाहिर किया था। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का यह पुराना वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

रोहित-विराट की वापसी: विराट कोहली इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली हिस्सा लेने वाले हैं। टेस्ट सीरीज से पहले वनडे और टी-20 सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया था।

टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए विराट कोहली के बल्ले से बड़े रन निकल सकते हैं। विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा भी सीरीज से भारतीय टीम में वापसी करने जा रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार के बाद से ही इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आराम ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+