किंग कोहली जैसा कोई नहीं! अब मैदान के बाहर किया कमाल, अक्षय से लेकर शाहरुख-सलमान सबको छोड़ा पीछे
Virat Kohli Brand value: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में कोहली का बल्ला खामोश रहा था। ऐसे में सुपर 8 के दौरान होने वाले मुकाबलो में विराट कोहली के बल्ले से फैंस को रनों की उम्मीद होगी। विराट कोहली ने इस बीच मैदान से बाहर रहते हुए एक बड़ा कमाल कर दिया है।
रणवीर सिंह से आगे निकले कोहली
देश के मोस्ट वैल्यूड सेलिब्रिटी में विराट कोहली का नाम टॉप पर आ गया है। साल 2023 में उनकी ब्रांड वैल्यू 227.9 मिलियन डॉलर रही। कोहली की साल 2020 में ब्रांड वैल्यू 23.77 करोड डॉलर थी। विराट अपने पिछले रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। कंसल्टेंसी फर्म क्रॉल की सिलेब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023 के मुताबिक विराट कोहली ने रणवीर सिंह को पछाड़ते हुए टॉप पर जगह बना ली है।

शाहरुख खान तीसरे नंबर पर मौजूद
2 साल पहले यानी कि साल 2022 में विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 17.69 करोड़ डॉलर थी। जो अब 29% बढ़कर 227.9 मिलियन डॉलर हो गई है। विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का नाम है। रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू साल 2023 में 203.1 मिलियन डॉलर रही।। वहीं बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की बात करें तो उनकी ब्रांड वैल्यू 120.7 मिलियन डॉलर है। शाहरुख खान इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।
धोनी-सचिन भी लिस्ट में शामिल
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय की बात की जाये तो अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू 111.7 मिलियन डॉलर हो गई है। विराट कोहली की तरह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी इस ब्रांड वैल्यू लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी 95.8 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है। वहीं, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 91.3 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ आठवें स्थान पर बने हुए हैं। साल 2023 में दसवें सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी ब्रांड सलमान खान बने हैं। सलमान की ब्रांड वैल्यू 81.7 मिलियन अमरीकी डॉलर रही।












Click it and Unblock the Notifications