क्या IPL से संन्यास लेने वाले हैं विराट कोहली? RCB फैंस को लग सकता है बड़ा झटका!

IPL 2026, Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) के सबसे बड़े नामों में से एक विराट कोहली के आईपीएल भविष्य को लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म है। खबरों के अनुसार विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से जुड़े एक कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट को IPL 2026 से पहले रिन्यू करने से मना कर दिया है। इसी एक 'शॉकिंग एक्ट' ने उनके आईपीएल संन्यास की अटकलों को हवा दे दी है।

कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू न करने का क्या मतलब? (IPL 2026, Virat Kohli)

खेल पत्रकार रोहित जुगलान की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोहली को अगले सीजन से पहले RCB से जुड़ी एक ब्रांड डील की समीक्षा करनी थी। लेकिन उन्होंने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। जुगलान ने कहा कि अब कयास यह है कि विराट चाहते हैं कि RCB फ्रैंचाइज़ी उनके चेहरे का इस्तेमाल किए बिना अपने आगे का रास्ता तय करे। हालांकि, यह ध्यान देना ज़रूरी है कि विराट कोहली या RCB की तरफ से इन अटकलों पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह सब केवल कयास और रिपोर्ट पर आधारित है।

Virat Kohli 1

कप्तानी का ऑफर भी था ठुकराया

रोहित जुगलान ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पिछले साल के मेगा-ऑक्शन से पहले जब कोहली को RCB की कप्तानी का ऑफर दिया गया था। तब भी उन्होंने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। जुगलान के अनुसार कोहली ने कप्तानी के लिए रजत पाटीदार का नाम आगे बढ़ाया और उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया। इसके बाद पाटीदार ने RCB को IPL 2025 का खिताब जिताकर इतिहास रच दिया, जिससे कोहली का लंबे समय का ट्रॉफी का इंतजार भी खत्म हुआ।

क्या धोनी की तरह लंबा नहीं चलेगा IPL करियर?

जुगलान ने धोनी के उदाहरण का हवाला देते हुए यह भी कहा कि विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद IPL में शायद इतना लंबा नहीं रुकेंगे। उनका मानना है कि कोहली राष्ट्रीय टीम के लिए वनडे से रिटायर होने के बाद भी धोनी की तरह IPL खेलते रहने की संभावना नहीं है। भले ही RCB ने पाटीदार के नेतृत्व में ट्रॉफी जीत ली हो, लेकिन कोहली अभी भी टीम की पहचान और चेहरा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+