टी-20, टेस्ट के बाद क्या खत्म हो चुका है विराट कोहली का वनडे सफर? वायरल फोटो ने उड़ाई फैंस की नींद!
Virat Kohli ODI Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के रन मशीन विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में हैं। हाल ही में उनकी एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में विराट कोहली सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है और अब चर्चा जोरों पर है कि क्या विराट अब वनडे क्रिकेट से भी संन्यास लेने वाले हैं?
टी-20 और टेस्ट से ले चुके हैं संन्यास (Virat Kohli ODI Retirement)
इस साल कोहली ने पहले ही दो बड़े फॉर्मेट से विदाई ले ली है। उन्होंने जून 2024 में टी-20 क्रिकेट को अलविदा कहा था। भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इसके बाद मई 2025 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी। तब उन्होंने साफ कहा था कि वो वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे और 2027 विश्व कप तक टीम इंडिया के साथ बने रहेंगे।

सफेद होती दाढ़ी के साथ तस्वीर वायरल
लेकिन अब उनकी जो तस्वीर वायरल हुई है, उसमें उनका लुक काफी बदला हुआ लग रहा है। ग्रे यानी सफेद होती दाढ़ी को देखकर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि किंग कोहली अब बूढ़े हो रहे हैं, क्या अब वह अब वनडे क्रिकेट भी छोड़ देंगे? वहीं कुछ ने यह भी कहा कि उनका सफेद दाढ़ी वाला लुक बताता है कि वह अब मानसिक रूप से थक चुके हैं।
कोहली को मैदान पर देखना चाहते हैं फैंस
एक कार्यक्रम के दौरान खुद कोहली ने मजाक में कहा था कि अब हर चार दिन में दाढ़ी रंगनी पड़ती है तो समझ जाओ कि वक्त आ गया है। हालांकि कोहली की ओर से फिलहाल वनडे क्रिकेट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इस वायरल तस्वीर ने उनके भविष्य को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। कोहली के फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द मैदान पर लौटें और एक बार फिर अपने बल्ले से जवाब दें।












Click it and Unblock the Notifications