45 की उम्र तक खेलेंगे कोहली, लगाएंगे 110 शतक... पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने की भविष्यवाणी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी खराब फॉर्म के चलते लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2022 में उनका बल्ला खामोश ही नजर आया।

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी खराब फॉर्म के चलते लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2022 में उनका बल्ला खामोश ही नजर आया। कोहली ने 16 मैचों में 22.73 की औसत से केवल 341 रन बनाए। 2008 के बाद आईपीएल में विराट का ये सबसे खराब औसत रहा। इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में भी पिछले ढाई सालों में उन्होंने कोई शतकीय पारी नहीं खेली थी। इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विराट कोहली को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर क्रिकेट फैंस खुश हो जाएंगे।
Recommended Video

कोहली ऑलटाइम महान खिलाड़ी है
अख्तर ने कोहली की आलोचना करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्हें सर्वकालिक महान खिलाड़ी करार दिया है। साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए पूर्व खिलाड़ियों से विराट कोहली की आलोचना नहीं करने का भी अनुरोध किया है। स्पोर्ट्सकीडा से बात करते हुए अख्तर ने कहा, ‘'लोगों को बयान देने से पहले यह समझना चाहिए कि युवा खिलाड़ी विराट कोहली की ओर देखते हैं। कोहली के बारें में अच्छी बात करें। उन्हें वह सम्मान दें जिसके वह हकदार है। एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं कह रहा हूं कि वॉ ऑलटाइम महान खिलाड़ी है।‘'

110 शतक लगाएंगे विराट
शोएब ने आगे कहा कि विराट कोहली को ऐसी बयानबाजी पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अख्तर ने कहा, ''यह कठिन समय विराट को आगे शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार कर रहा है। मुश्किल हालात आपको 110 शतकों के लिए तैयार कर रहे हैं। मेरा मानना है कि कोहली 110 शतक लगाएंगे और 45 की उम्र तक खेलेंगे।‘' विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए डे-नाइट टेस्ट में लगाया था। इसके बाद से किसी भी फॉर्मेट में विराट शतक नहीं लगा सके। वनडे में कोहली ने 43 और टेस्ट में 27 शतक जड़े हैं।

कोहली को दिखान होगा वो कौन है
शोएब अख्तर ने आगे कहा कि, लोग आपके खिलाफ लिख रहे हैं, ट्वीट कर रहे हैं। अगर आप दिपावली के बारे से ट्वीट करते हैं, तो आपकी आलोचना होती है। लोग आपकी पल्नी और बच्चे के बारे में ट्वीट करते हैं। जब आप विश्व कप हारते हैं तो आपकी आलोचना होती है। हालात इससे ज्यादा खराब नहीं हो सकते। बस वहां जाओ और सबको दिखाओ कि विराट कोहली कौन हैं।''












Click it and Unblock the Notifications