IPL 2026 से पहले Virat Kohli को मिला नया 'ब्रह्मास्त्र'! रहस्यमयी VIDEO में बदली दिखी 'किंग' की पहचान
Virat Kohli Tattoo Meaning: IPL 2026 का काउंटडाउन अब खत्म हो चुका है और कल (28 मार्च) बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच सीजन का पहला महामुकाबला होगा, तो सबकी नजरें सिर्फ एक शख्स पर टिकी होंगी। मैदान पर उतरने से चंद घंटे पहले 'किंग' कोहली ने सोशल मीडिया पर सुनामी ला दी है।
कल के मैच की रणनीति के बीच विराट एक बिल्कुल नए 'अवतार' में नजर आने वाले हैं, जिसका रहस्य उनके शरीर पर उकेरे गए एक नए टैटू में छिपा है। आइए जानतें हैं विराट कोहली के इस नए टैटू के पीछे की क्या कहानी है, जिसने मैदान पर उतरने से पहले ही हलचल मचा दी है।

यह खबर महज एक टैटू की नहीं, बल्कि विराट कोहली के उस परिवर्तन की है जिसने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। 'Aliens Tattoo India' ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट के बाएं हाथ पर एक 'फुल स्लीव' टैटू नजर आ रहा है।
विराट कोहली के टैटू का क्या अर्थ है?
यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। टैटू बनाने वाली कंपनी के मुताबिक, यह कोई सामान्य डिजाइन नहीं है, बल्कि यह विराट कोहली के अब तक के जीवन और उनके संघर्षपूर्ण सफर का प्रतिबिंब है।
अधूरे निशानों को मिला नया जीवन
कोहली का बायां हाथ पहले कोई कोरा कागज नहीं था; वहां पहले से ही पुराने टैटू और अधूरे निशान मौजूद थे। लेकिन इस बार, पुराने निशानों को नया अर्थ देते हुए और बिखरे हुए टुकड़ों को जोड़कर एक 'कोहेसिव स्लीव' (एकजुट कलाकृति) तैयार की गई है। यह उनके अनुशासन, अटूट विश्वास और उस बदलाव को दर्शाता है जो उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपने भीतर महसूस किया है।
IPL 2026 का पहला मुकाबला (RCB vs SRH) कब और कहां खेला जाएगा?
यह रोमांचक मुकाबला शनिवार, 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा और पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी।
RCB और SRH के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड क्या है?
आंकड़ों की बात करें तो SRH का पलड़ा थोड़ा भारी है। दोनों के बीच हुए मुकाबलों में हैदराबाद ने 13 और बेंगलुरु ने 11 बार जीत दर्ज की है, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे हैं।
इस मैच को लाइव कहां देख सकते हैं?
टीवी पर आप इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।
RCB और SRH के कप्तान कौन हैं?
इस सीजन में नए नेतृत्व के साथ टीमें उतरेंगी। रजत पाटीदार RCB की कप्तानी संभालेंगे, वहीं ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications