क्रिकेट से बहुत दूर, समुद्र के शांत किनारे पर ध्यान लगाते हुए नजर आए विराट कोहली

नई दिल्ली, 12 जून: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रविवार को एक फोटो पोस्ट की जहां वे समुंद्र के किनारे बैठकर आराम फरमा रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया से दूर होने के बाद कोहली अपनी छुट्टियां ऐसे बिता रहे हैं। विराट ने हाल में ही एक खराब आईपीएल 2022 सीजन का अंत किया था जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उनको एक ब्रेक दिया है। इसी वजह से कोहली भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी मौजूदा टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

धूप सेंककर विटामिन डी ले रहे हैं

धूप सेंककर विटामिन डी ले रहे हैं

आप देख सकते हैं कोहली सूरज की धूप सेंककर विटामिन डी ले रहे हैं। उन्होंने शर्ट नहीं पहनी है और पूरे ध्यान के साथ समुद्र को देख रहे हैं।

कोहली के साथ रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारों को भी आराम दिया गया है। लेकिन भारत को केएल राहुल और कुलदीप यादव की चोटों ने झटका दिया जिसके चलते पंत मौजूदा सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं।

Recommended Video

    PAK vs WI:Babar Azam के आकंड़े खास, Virat,Rohit अन्य कोई नहीं उनके आस पास | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    ब्रेक उनके लिए बहुत जरूरी है

    ब्रेक उनके लिए बहुत जरूरी है

    जहां तक ​​कोहली का सवाल है, तो ब्रेक उनके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि वह बल्ले से किसी भी तरह की लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2022 संस्करण में, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तीन गोल्डन डक हासिल किए, जो कि उनके बल्ले से बहुत ही कम आते हैं।

    अब इंग्लैंड में नजर आएंगे-

    कोहली ने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक बनाए, लेकिन वह अपने सर्वश्रेष्ठ से बहुत दूर थे। कुछ मैचों में अच्छे स्ट्राइक रेट से खेलने में नाकाम रहने के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। इसके अलावा, उन्होंने नवंबर 2019 में कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन में मोमिनुल हक के बांग्लादेश के खिलाफ भारत के डे नाइट टेस्ट के बाद से शतक नहीं बनाया है।

    उनकी खराब फॉर्म के बावजूद सभी क्रिकेटरों ने उन्हें अच्छा करने और खुद को खराब फॉर्म से बाहर निकालने के लिए बैक किया है। विराट अब इंग्लैंड में पिछले साल का बचा हुआ 5वां टेस्ट खेलने जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+