IND vs WI: इस मामले में विराट कोहली ने वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे, टेस्ट में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

Virat Kohli surpasses Virender Sehwag: डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने दो दिन में ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वेस्टइंडीज को पहले गेंदबाजों ने सिर्फ 150 रनों पर ढेर किया। इसके बाद बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े स्कोर की तरफ अपने कदम बढ़ाने का काम किया। इस मैच में जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की है।

कोहली ने सहवाग को पछाड़ा: वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने 25 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में 25 रन बनाते ही कोहली के नाम 8504 टेस्ट रन दर्ज हो गए थे। जबकि वीरेंद्र सहवाग के नाम 8503 रन ही है। ऐसे में कोहली रन बनाने के मामले में सहवाग से आगे निकल गए हैं।

Virat Kohli 1

इस खास क्लब में हुए शामिल: टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप फाइव लिस्ट में अब विराट कोहली शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज शामिल हैं। विराट कोहली से पहले वीरेंद्र सहवाग पांचवें स्थान पर मौजूद थे, लेकिन अब यहां कोहली ने अपना नाम दर्ज करा लिया है।

बड़ी पारी खेलना चाहेंगे कोहली: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत के पास 162 रन की बढ़त हो गई है। यशस्वी जायसवाल 143 और पूर्व कप्तान विराट कोहली 36 रन बनाकर नाबाद हैं। विराट कोहली लंबे समय से टेस्ट में शतक नहीं जड़ सके हैं। ऐसे में विराट कोहली के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में अपने शतकों का सूखा खत्म करने का बेहतरीन मौका है।

भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

200 टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर- 15921 रन
163 टेस्ट मैच में राहुल द्रविड़- 13265 रन
125 टेस्ट मैच में सुनील गावस्कर- 10122
134 टेस्ट मैच में वीवीएस लक्ष्मण- 8781 रन
110 टेस्ट मैच में विराट कोहली- 8504 रन (पारी जारी है...)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+