Virat Kohli ने कोच राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग पारी का मिला जबरदस्त फायदा
पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दमदार पारी खेलने वाले कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले वर्ल्ड कप मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने तूफानी पारी खेली।
India vs Pakistan, Highlights Virat Kohli Records: पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दमदार पारी खेलने वाले कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले वर्ल्ड कप मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में कोहली अब द्रविड़ से आगे निकल गए हैं।

इस मामले में द्रविड़ से आगे निकले कोहली
राहुल द्रविड़ ने अपने इंटरनेशल करियर में कुल 24208 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाने के साथ ही कोहली ने राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए हैं। कोहली के करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 528 मैचों में 53.80 की औसत से 24212 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 71 शतक और 126 अर्धशतक बनाने का काम किया। वहीं द्रविड़ ने 509 मैचों में 45.41 की औसत से 24208 रन बनाए थे।

सचिन तेंदुलकर हैं टॉप पर मौजूद
वहीं इस मामले में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम टॉप पर है। सचिन तेंदुलकर (34357), कुमार संगकारा (28016) और रिकी पोंटिंग (27483) टॉप तीन में हैं। विराट कोहली अब इस लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए हैं। आने वाले दिनों में कोहली क्रिकेट के कई दिग्गज को पछाड़ सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली द्वारा खेली गई पारी फैंस को लंबे समय तक याद रहेगी।

कोहली ने खेली विराट पारी
पाकिस्तान के खिलाफ पारी की अंतिम 8 गेंदों पर 3 छक्के लगाने वाले कोहली की तारीफ हर कोई कर रहा है। टी-20 क्रिकेट में कोहली को टीम से बाहर रखने वाले कई दिग्गजों ने अब कोहली से माफी मांगते हुए उन्हें बेस्ट खिलाड़ी बता दिया। भारत-पाकिस्तान मैच की बात करें तो यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा जो आखिरी गेंद तक गया और अंत में भारत ने इसको जीतने में सफलता हासिल की। कोहली ने 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाकर अकेले दम पर भारत के लिए यह मैच जीतने का कारनामा किया।












Click it and Unblock the Notifications