IND vs PAK: विराट कोहली की तूफानी पारी का असर खरीदारी पर, मैच के दौरान UPI ट्रांजैक्शन में भारी गिरावट
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में खूब चला। कोहली ने अकेले दम पर भारत को इस मुकाबले में जीत दिलाने का काम किया।
Virat Kohli effect UPI transactions: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में खूब चला। कोहली ने अकेले दम पर भारत को इस मुकाबले में जीत दिलाने का काम किया। 160 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 31 के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन यहां से विराट कोहली ने एक तरफ से मैच को संभाला और आखिरी ओवर में ले जाकर टीम को जीत दिलाने का काम किया।

रोमांचक मुकाबले का फैंस ने उठाया मजा
ऐसा बहुत कम बार होता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिले। वर्ल्ड कप में अधिकतर मुकाबले में इन दोनों देशों के बीच एक तरफा ही रहा है। लेकिन रविवार को यह ट्रेंड बदला, मैच की हर गेंद के बाद मुकाबला पलट रहा था। फैंस की धड़कनें बढ़ रही थी। आखिरी गेंद तक मुकाबला फंसा हुआ था, ऐसे में कौन सी टीम जीतेगी यह प्रीडिक्ट करना किसी के लिए भी आसान नहीं था।

लोगों ने रोक दी थी शॉपिंग
छोटी दिवाली के दिन होने वाले इस मैच के दौरान लोगों ने शॉपिंग भी रोक दी थी। अक्सर दिवाली से एक दिन पहले दुकानदारों की जमकर कमाई होती है। क्योंकि लोग इस दिन जमकर खरीदारी करते हैं। लेकिन कोहली की विराट पारी देखने के लिए दर्शकों ने शॉपिंग करना भी छोड़ दिया था। मैच के दौरान यूपीआई ट्रांजैक्शन में भी भारी गिरावट देखने को मिली, लिहाजा फैंस कोहली की पारी का एक पल भी मिस नहीं करना चाहते थे।

कोहली की वजह से बाजार में गिरावट
मैक्स लाइफ के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर मिहिर वोरा ने बताया कि मैच के दौरान बाजार में गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 23 अक्टूबर को विराट कोहली ने भारत में शॉपिंग रुकवा दी थी। यूपीआई ट्रांजैक्शन सुबह 9 बजे से शाम तक काफी सही चल रहा था लेकिन जैसे ही मैच ने रफ्तार पकड़ी ऑनलाइन शॉपिंग पूरी तरह से ठप्प हो गई। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद लोगों ने एक बार फिर तेज रफ्तार से शॉपिंग करनी शुरू कर दी।

कोहली ने खेली किंग वाली पारी
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने जीत के बाद इस पारी को बेहद खास बताया, भारत जिस सिचुएशन से इस मुकाबले को जीतने में सफल रहा, ऐसे में आमतौर पर टीमों के लिए जितना बेहद मुश्किल होता है। यही वजह है कि भारत ही नहीं पाकिस्तानी मीडिया भी कोहली की तारीफ करते नहीं थक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications