Virat Kohli को मिला अपना हमशक्ल! 'छोटा चीकू' को देख रोहित शर्मा से बोले- ये तो मेरा डुप्लीकेट है
IND vs NZ 2nd ODI Virat Kohli: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली अपना शतक पूरा करने से 7 रनों से चूक गए थे। कोहली ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नन्हे फैन और विराट की मुलाकात का किस्सा खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह वाकया वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान का है, जिसने इंटरनेट पर फैंस का दिल जीत लिया है।
मैदान पर कोहली को मिला अपना डुप्लीकेट (IND vs NZ 2nd ODI Virat Kohli)
अभ्यास सेशन के दौरान विराट कोहली की नजर एक ऐसे बच्चे पर पड़ी जो बिल्कुल उनके बचपन के वर्जन जैसा दिख रहा था। इस नन्हे फैन ने बताया कि जब उसने विराट को आवाज दी, तो कोहली ने बड़े प्यार से उसे हाथ हिलाया और कहा कि वह थोड़ी देर में उससे मिलने आएंगे। मजेदार बात तब हुई जब विराट ने अपने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा को पास बुलाया और स्टैंड्स की ओर इशारा करते हुए कहा कि ओए रोहित, उधर देख! मेरा डुप्लीकेट बैठा है।

वीडियो हो रहा वायरल
टीम इंडिया के इन दिग्गज खिलाड़ियों ने उस बच्चे को प्यार से 'छोटा चीकू' पुकारा। इस मुलाकात का वीडियो और तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें विराट अपने नन्हे हमशक्ल के साथ मुस्कराते नजर आ रहे हैं। मैदान के बाहर विराट का यह दोस्ताना अंदाज जितना चर्चा में है, मैदान के अंदर उनका बल्ला भी उतना ही कोहराम मचा रहा है। विराट इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ लय में नजर आ रहे हैं। पिछले सात लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने लगातार सात बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है, जिसमें तीन शानदार शतक शामिल हैं।
कोहली ने खेली 93 रनों की विस्फोटक पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में विराट ने 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली और भारत को 301 रनों के बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस बार फैंस को कोहली का एक नया अवतार देखने को मिल रहा है। अब वे पारी की शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिससे विरोधी गेंदबाज दबाव में आ जाते हैं।
अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से शुरू हुआ उनका यह 'अर्धशतकीय सफर' अभी भी जारी है। जिस तरह की फॉर्म में विराट हैं, उसे देखकर लग रहा है कि राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे में भी एक बड़ी पारी आने वाली है। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि 'बड़ा चीकू' अपना जलवा बरकरार रखेगा, जबकि 'छोटा चीकू' स्टैंड्स से उनका हौसला बढ़ाता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications