Virat Kohli: 'रनमशीन' का पढ़ाई में था ऐसा हाल, 10वीं क्लास में मिले थे इतने नंबर, खुद शेयर की मार्कशीट

Virat Kohli Marksheet: मैदान पर बल्ले से रनों की बरसात करने वाले विराट कोहली ने 10वीं क्लास की मार्कशीट शेयर की है। फैंस के बीच कोहली द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

Virat Kohli

Virat Kohli shared 10th class marksheet picture: 31 मार्च यानी शुक्रवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी आईपीएल 2023 के लिए प्रैक्टिस सेशन शुरू कर दी है। कोहली इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहली बार चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। कोहली ने पिछले सीजन ही टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। अब वह बतौर बल्लेबाज टीम के लिए अपना बेस्ट देना चाहेंगे।

कोहली ने शेयर की 10वीं की मार्कशीट

आईपीएल से पहले विराट कोहली की 10वीं की मार्कशीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। विराट कोहली ने खुद इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर किया है। मैथ्स और साइंस विषय में कोहली को सबसे कम नंबर मिले थे। जबकि बाकी के विषय में उन्होंने बेहतरीन नंबर प्राप्त किए थे। विराट कोहली ने साल 2004 के दौरान 10वीं की परीक्षा पास की थी। विराट कोहली के नंबर को देखकर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

कोहली को 10वीं क्लास में मिले थे इतने नंबर

विराट कोहली के पास दसवीं में इंग्लिश, हिंदी, गणित, साइंस, सोशल साइंस और इंट्रोडक्टरी आईटी विषय थे। इंग्लिश में उन्हें 83, हिंदी में 75, मैथ्स में 51, साइंस में 55, सोशल साइंस में 81 और इंट्रोडक्टरी आईटी में 74 नंबर हैं। अपने इस मार्क्सशीट को शेयर करते हुए विराट ने लिखा है - यह मजेदार है कि कैसे चीजें जो आपकी मार्कशीट में सबसे कम जुड़ती हैं, वह आपके चरित्र में सबसे अधिक जुड़ती हैं। कोहली के मार्कशीट को देखकर फैंस अपने आपको रोक नहीं सके और उनके इस पोस्ट पर दिल खोलकर कमेंट करना शुरू कर दिया।

आईपीएल के लिए ऐसी है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम

आरसीबी की पूरी टीम: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप। सोनू यादव (ऑलराउंडर), अविनाश सिंह (गेंदबाज), राजन कुमार (गेंदबाज), मनोज भंडागे (ऑलराउंडर), विल जैक्स (ऑलराउंडर), हिमांशू शर्मा (गेंदबाज), रीस टॉपली (गेंदबाज)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+