Virat Kohli: विराट कोहली ने बताया अपनी खुशी का राज, मां को लेकर ऐसा क्या कहा जो होने लगी प्रशंसा

विराट कोहली आज जिस मुकाम पर हैं, उन्हें वहां तक पहुंचाने में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान रहा है, और इस बात का जिक्र खुद कोहली भी कई मौकों पर कर चुके हैं। विराट की मां ने उन्हें क्रिकेटर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

virat kohli

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज जिस मुकाम पर हैं, उन्हें वहां तक पहुंचाने में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान रहा है, और इस बात का जिक्र खुद कोहली भी कई मौकों पर कर चुके हैं। विराट की मां ने उन्हें क्रिकेटर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। इस बीच सलामी बल्लेबाज ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपनी मां की खुशी के लिए छोटो-छोटी चीजें करना बहुत पसंद हैं।

दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कोहली (Virat Kohli) ने बताया कि उन्हें अपनी मां की खुशी के लिए छोटी-छोटी चीजें करना बहुत पसंद और अपनी मां को खुश देखकर विराट को भी खुशी होती है। दरअसल, विराट कोहली की करीब 18 साल की उम्र में उनके सिर से उनके पिता का साया उठ गया। इसके बाद से कोहली की मां ने ही उन्हें क्रिकेट में आगे बढ़ाया। साथ ही पूरे परिवार को भी संभाला।

विराट कोहली आज जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे उनकी मां का ही संघर्ष है। कोहली को जब भी मौका मिलता है, वह अपने जीवन में अपनी मां के योगदान का जिक्र करना नहीं भूलते हैं। इससे पहले मदर्स डे के मौके पर उन्होंने अपनी मां को नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका की भी तस्वीरें शेयर की थीं। हाल ही में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि उनके जीवन को बदलने में मां, पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका का बड़ा योगदान है।

ये भी पढ़ें- WTC Final 2023: रिकी पोंटिंग ने की मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन की प्रशंसा, बताया- टीम इंडिया से कहां हुई गलती

वर्तमान में विराट कोहली ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल रहे हैं, जहां वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किए जाने को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। फिलहाल, दूसरी पारी में फैंस को कोहली के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन दिनों के खेल के बाद 296 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+