WTC Final 2023: रिकी पोंटिंग ने की मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन की प्रशंसा, बताया- टीम इंडिया से कहां हुई गलती
WTC Final 2023: रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के शुरुआती दो दिनों के दौरान गलतियां कीं। हालांकि, उन्होंने साथ में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जमकर प्रशंसा भी की है।

WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया कमजोर स्थिति में नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 469 रन का स्कोर किया, जवाब में टीम इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर अब तक 151 रन ही बनाए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इंडिया की गलतियों को उजागर किया है, साथ ही तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है।
महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के शुरुआती दो दिनों में गलतियां की, लेकिन वह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। पोंटिंग ने पहले दिन भारत की रणनीति को गलत बताया। हालांकि, उन्हें दूसरे दिन टीम इंडिया की फाइट पसंद आई, क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 469 रनों पर समेट दिया।
लंदन में दूसरे दिन के मैच में सिराज ने गेंद के साथ भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। पोंटिंग ने सिराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि, 'मुझे यह देखकर अच्छा लगा और वह एक बेहतरीन प्रतिस्पर्धी की तरह दिखते हैं। हो सकता है कि कभी-कभी वह अधिक उत्साहित हो जाते हैं, लेकिन जब चीजें ठीक नहीं चल रही होती हैं तो आपको अपने पक्ष में ऐसे लोगों की आवश्यकता होती है।
पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से कहा कि, 'आज वही एक शख्स था जिसने कहा, 'मैं वह व्यक्ति बनने जा रहा हूं जो चीजों को बदलने जा रहा है, और मुझे पसंद आया कि पूरी पारी के दौरान उनकी गति कभी भी कम नहीं हुई। कल सुबह की पहली गेंद से लेकर आज दोपहर तक, उनकी गति लगभग 86 या 87 मील प्रति घंटा के आसपास थी और यह एक महान दृष्टिकोण के बारे में बहुत कुछ कहता है।'
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय, भारत ने गुरुवार को द ओवल में पांच विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए है। क्रीज पर केएस भरत (5*) और रहाणे (29*) मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications