'स्टीम फूड, नो करी, केवल दाल', सुपरफिट विराट कोहली ने बताया अपना 'टेस्टलेस' डाइट मेन्यू

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी डाइट का खुलासा किया है। क्या विराट कोहली की खुराक में कभी-कभी मसाला करी शामिल होती है? क्या कोहली कभी-कभी तला भुना खाना भी खा लेते हैं? आइए जानते हैं विराट ने क्या कहा।

Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Fitness) एक बहुत ही फिट खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले कई सालों में अपनी चोट की वजह से कोई मैच मिस नहीं किया है जो उनकी फिटनेस के प्रति समर्पण को बताता है। कोहली ने इसके लिए एक्सरसाइज करने के अलावा बहुत ही जबरदस्त डाइट प्लान फॉलो किया हुआ है।

कोहली की खुराक में स्वाद का कोई भी रोल नहीं है। वे अपने लिए तली भुनी चीजों से बहुत दूर रहते हैं और केवल उबला हुआ खाना ही पसंद करते हैं। इस समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की ओर से आई पी एल 2023 में बतौर ओपनर खूब रन बना रहे विराट कोहली ने अपनी डाइट के बारे में खुद खुलासा किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट कोहली कहते हैं कि, मेरे खाने का 90% भाग स्टीम या बॉयल्ड होता है। कोई मसाला नहीं होता। मैं सिर्फ थोड़ा नमक, काली मिर्च और नींबू डालकर खाता हूं। मुझे खाने में अब टेस्ट की कोई परवाह नहीं है।

"मैं अपनी सलाद के साथ थोड़ी बहुत ड्रेसिंग को इंजॉय करता हूं। बर्तन में ऑलिव ऑयल या इसी तरह के ऑयल के साथ ग्रिल किए गए खाने को मैं खाता हूं। मेरे भोजन में करी नहीं होती है। मैं केवल दाल खाता हूं। मैं एक पंजाबी हूं तो राजमा और लोबिया मिस नहीं कर सकता। मैं दाल खाता हूं लेकिन किसी तरह की मसाला करी नहीं खाता हूं।"

Recommended Video

    IPL 2023: Rinku Singh ने फिर से जीता दिल, KKR की जीत के बाद छुए Virat Kohli के पैर | वनइंडिया हिंदी

    कोहली का मेन्यू बताता है कि उनका अनुशासन एक अलग ही लेवल का है। भारत में पैदा होने के बाद आप मसाला करी या किसी मसाले या तली भुनी जैसी चीजों से दूर रहें तो वाकई में आप एक अलग ही लेवल के मोटिवेटेड पर्सन हैं।

    वैसे कोहली ने जो भी त्याग तपस्या की है उसका फल भी उतना ही मिला है और आज उनकी तरह बनने के लिए युवा खिलाड़ी उनकी ट्रेनिंग और डाइट को फॉलो करने में दिक्कत महसूस नहीं करते हैं। शुरुआत में ऐसे नहीं थे सब कुछ खाते थे। खासकर दिल्ली में छोले भटूरे उनको काफी पसंद थे लेकिन बाद में उन्होंने खुद को पूरी तरह से बदल दिया।

    आज फील्डिंग करते हुए कहीं कोहली हमेशा चुस्त-दुरुस्त दिखाई देते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में वे काफी रन बना रहे हैं और उन्होंने 8 पारियों में 333 रन बना दिए हैं जिसमें उनका औसत 47.57 और स्ट्राइक रेट 142 का है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+