विराट कोहली के साथ फोटो खिंचवाकर रातों-रात स्टार बन गई Mystery Girl, कौन है ये लड़की?

Virat Kohli's Mystery Girl Ameesha Basera- टीम इंडिया इस समय T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया में खेल रही है। बड़े-बड़े सितारों से टीम भरी हुई है टीम अपने साथ कई फैंस को भी लेकर चलती है। अब सोशल मीडिया पर कई ऐसे पेज या अकाउंट देखे जा सकते हैं जो अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को ही समर्पित है। उनके काफी फॉलोअर्स भी हैं और किसी एक खास खिलाड़ी के फैन के नाम से कई अकाउंट या ट्विटर हैंडल देखे जा सकते हैं। इसी तरह की कहानी इंस्टाग्राम पर भी है और फेसबुक पर भी। (फोटो सौजन्य- ameesha_basera इंस्टाग्राम)

विराट कोहली की मिस्ट्री गर्ल

विराट कोहली की मिस्ट्री गर्ल

सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग की बात आती है तो भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ियों का नाम आता है और कई बार यह फैंस आपस में एक दूसरे से टकराते हैं। ये ठीक ऐसी स्थिति है जैसे बॉलीवुड में सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस अक्सर एक-दूसरे से टकरा जाते हैं लेकिन अपने सितारे के लिए ये काफी समर्पित होते हैं और इन्हीं में कुछ ऐसे फैन होते हैं जिनको चर्चा अपने सितारों के प्रति दिए गए समर्पण से ही मिलती है। आज आपको सोशल मीडिया के जमाने में केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के हर कोने में किसी एक हस्ती के फैंस देखने को मिल जाएंगे।

मिस्ट्री गर्ल ने विराट कोहली के साथ अपनी फोटो खिंचवाई

मिस्ट्री गर्ल ने विराट कोहली के साथ अपनी फोटो खिंचवाई

टीम इंडिया जहां ऑस्ट्रेलिया में खेल रही है वहां कोई बायो बबल भी मौजूद नहीं है। ऐसे में कई खिलाड़ी अपनी मर्जी से होटल के आसपास भी घूम सकते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने फैंस से बात करने इधर-उधर घूमने और फोटो क्लिक कराने के लिए जाने जाते हैं। उनको कई तरह के अनुभव लेना पसंद रहा है और वे आस्ट्रेलिया में भी लगातार फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं। इन्हीं सब घटनाओं के बीच एक ऐसी मिस्ट्री गर्ल ने विराट कोहली के साथ अपनी फोटो खिंचवाई है जो काफी चर्चित हो रही है।

 लड़की का नाम अमीषा बसेरा है

लड़की का नाम अमीषा बसेरा है

सोशल मीडिया पर इस लड़की को काफी देखा जा रहा है और वह फेमस भी होती जा रही है। हर कोई यह जानना चाहता है कि इस लड़की का विराट कोहली के साथ क्या ताल्लुक है लेकिन यह लड़की कोहली की एक फैन ही है और लोगों में जानने की उत्सुकता है कि यह फैन क्या करती है, उसका नाम क्या है और वह विराट कोहली से किस तरह मिली है।

पता चला है कि इस लड़की का नाम अमीषा बसेरा है जो ऑस्ट्रेलिया में ही रहती है और उन्होंने विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया में मौजूदगी का पूरा फायदा उठाया और अपने पसंदीदा क्रिकेट सितारे के साथ फोटो भी खिंचवा ली है।

अमीषा की उम्र 21 साल है

अमीषा की उम्र 21 साल है और जाहिर तौर पर वह भारतीय मूल की हैं। उनकी एजुकेशन की बात की जाए तो वे यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड से इंजीनियरिंग कर चुकी है। विराट के साथ उनकी फोटो ने उनको एक चर्चित स्टार भी बना दिया है जिसके चलते इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी हजारों में पहुंच चुकी है। उन्होंने विराट के साथ फोटो शेयर करते हुए कहा था कि वे इस वक्त जो महसूस कर रही है उसको शब्दों में बता नहीं सकती।

टीम इंडिया के वॉर्मअप मैच खत्म हो चुके हैं

टीम इंडिया के वॉर्मअप मैच खत्म हो चुके हैं

जहां तक टीम की बात है तो अब उनके वॉर्मअप मैच खत्म हो चुके हैं और इसमें हमने टीम इंडिया का मिलाजुला प्रदर्शन देखा। भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में एक में हार का सामना किया और फिर अपने मुख्य वार्म अप मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उनको मोहम्मद शमी ने अंतिम ओवर में रोमांचक जीत दिलाई। भारत के लिए अफसोस की बात रहेगी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका दूसरा मैच बारिश ने धो दिया। पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए अब आगे बढ़ना है जो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक स्थल पर भारत बनाम पाक मैच वर्ल्ड कप की हाईलाइट में एक रहेगा।

भारत का वर्ल्ड कप में कार्यक्रम-

भारत का वर्ल्ड कप में कार्यक्रम-

इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से रनों की दरकार रहेगी। भारत को अपना अगला मुकाबला ग्रुप ए के रनर अप से 27 अक्टूबर को खेलना है जो सिडनी में दोपहर 12:30 पर होगा। फिर 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका से शाम 4:30 तक पर्थ में मुकाबला है। 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ दोपहर 1:30 पर एडिलेड में मैच है। फिर भारत को अपना अंतिम सुपर 12 मुकाबला ग्रुप बी के विजेता से खेलना है जो दोपहर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ही दोपहर को 1:30 पर होगा। यानी कि भारत ने वॉर्म अप मैच ब्रिसबेन के जिस गाबा में खेले थे वह उनको सुपर 12 स्टेज में खेलने को नहीं मिलेंगे। गाबा के साथ भारत की शानदार यादें हैं क्योंकि उन्होंने पिछली बार आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान कंगारुओं का यह अभेद किला ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+