Asia Cup: एशिया कप के टॉप खिलाड़ियों में विराट कोहली, बाबर आज़म आस-पास भी नहीं है
Virat Kohli in Asia Cup: एशिया कप 2023 वनडे प्रारूप में खेला जाएगा। पिछली बार यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला गया था। टीम इंडिया उस समय फाइनल तक का सफर तय करने में नाकाम रही थी। इस बार टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जीतना चाहेगी। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के ऊपर नज़रें हर टूर्नामेंट के दौरान रहती हैं। विराट कोहली के आंकड़े एशिया कप में भी कम नहीं रहे हैं। कोहली ने अपने बल्ले से जलवा दिखाया है। इस बार भी हर किसी को उम्मीद रहेगी कि कोहली कुछ बड़ा करेंगे।

एशिया कप में कोहली
एशिया कप में विराट कोहली ने वनडे और टी20 दोनों फ़ॉर्मेट मिलाकर कुल 19 मुकाबले खेले हैं। वह तीसरे ऑल टाइम सर्वाधिक रन स्कोरर हैं। एशिया कप के दौरान कोहली ने दोनों फ़ॉर्मेट में कुल 1042 रन बनाए हैं। अन्य सभी भारतीयों से वह इस मामले में आगे हैं।
एशिया कप वनडे में कोहली
एशिया कप में पचास ओवर के फ़ॉर्मेट में कोहली के आंकड़े धांसू रहे हैं। एकदिवसीय प्रारूप में खेलते हुए कोहली ने 61 से ज्यादा के औसत से 613 रन अपने नाम किये हैं। टी20 क्रिकेट में वह अन्य सभी खिलाड़ियों से आगे हैं, बाबर आज़म तो उनके पास भी नहीं हैं। हालांकि वनडे में वह ज्यादा बेहतर खेलते हैं।
एशिया कप टी20 में कोहली
एशिया कप के दौरान टी20 में खेलते हुए कोहली ऑल टाइम सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 9 मुकाबले खेलकर कोहली ने कुल 429 रन अपने नाम किये हैं। करीबन 86 के औसत से कोहली ने ये रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 फिफ्टी और 1 शतकीय पारी आई है।
पाकिस्तान के खिलाफ कोहली से उम्मीदें
हर बार की तरह इस बार भी भारतीय टीम का मैच पाकिस्तान के खिलाफ काफी अहम रहने वाला है। पाकिस्तानी टीम के विरुद्ध टीम इंडिया का मैच 2 सितम्बर को खेला जाएगा। देखना होगा कि कोहली का बल्ला इसमें कैसा चलेगा। फैन्स यही चाहते हैं कि 2022 टी20 वर्ल्ड कप मैच की तरह कोहली का बल्ला चले।












Click it and Unblock the Notifications