Twitter: ट्विटर ने कोहली, रोहित और धोनी को भी नहीं बख्शा, हटाया ब्लू टिक, लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम
Twitter: ट्विटर ने कई क्रिकेटरों के साथ-साथ देश और दुनियाभर के तमाम दिग्गज खिलाड़ियों के अकाउंट से रातों-रात ब्लू टिक हटा दिया है। ट्विटर ने अपनी गाइडलाइन के अनुसार, वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक हटा दिए हैं।

Twitter: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने जब ब्लू टिक बांटने शुरू किए, तो बिना किसी भेदभाव के सभी को इस सम्मान से नवाजा, लेकिन एक शर्त भी रख दी कि निर्धारित समय तक अगर पेमेंट नहीं किया तब फ्री ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे। बात जब पैसे की आई तो आम लोगों की बात तो छोड़ दो बल्कि कई दिग्गज राजनेताओं, अभिनेताओं और क्रिकेटरों ने पेमेंट नहीं किया, और अब ट्विटर ने अपनी गाइडलाइन के अनुसार, वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक हटा दिए हैं।
रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट से हटाए ब्लू टिक
ट्विटर ने इस क्रम में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी सहित कई मौजूदा और पूर्व टीम इंडिया के सुपरस्टार्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर से वेरिफिकेशन टिक हटा दिया। दरअसल, एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं, जिनमें एक बदलाव ये भी है। ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाने की प्रक्रिया पिछले साल से ही शुरू हो चुकी है।
ब्लू टिक प्लान के लिए पेमेंट नहीं करने पर लिया एक्शन
दरअसल, जिन ट्विटर यूजर्स ने अभी तक ब्लू टिक प्लान के लिए पेमेंट नहीं किया है, उनके ट्विटर अकाउंट से इसे हटाया जा रहा है, लेकिन लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का ऐलान 12 अप्रैल को ही कर दिया था, जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा।
लिस्ट में सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गज खिलाड़यों के नाम
ट्विटर के इस एक्शन के बाद अधिकांश भारतीय क्रिकेटरों, जिनमें पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं, उन्होंने ट्विटर पर अपना वेरिफिकेशन टिक हटा खो दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह सिर्फ भारतीय क्रिकेटरों तक ही सीमित नहीं था, खेल के इतिहास में सबसे महान फुटबॉलरों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया गया है।
इसके अलावा पाकिस्तानी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम और पूर्व कप्तान इमरान खान के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का भी ब्लू टिक हटा दिया गया है।
Recommended Video
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ट्विटर पर 108.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जबकि विराट कोहली के 55.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, सचिन के 38.6 मिलियन, रोहित शर्मा के 21.7 मिलियन, महेंद्र सिंह धोनी के 8.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा बाबर को ट्विटर पर 4.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। गांगुली को 6.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications