Virat Kohli Captaincy: विराट कोहली ने आखिर क्यों छोड़ी थी RCB की कप्तानी, सालों बाद खुद खोला बड़ा राज
Virat Kohli Captaincy: भारत के स्टार बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में आरसीबी के पॉडकास्ट में कई दिल छू लेने वाली बातों का जिक्र किया है। साल 2008 में अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद कोहली ने भारत के लिए अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया के लिए कई मैच विनिंग पारिया खेली। वह लंबे समय तक भारत के लिए कप्तानी करते भी नजर आए।
कोहली ने क्यों छोड़ी आरसीबी की कप्तानी (Virat Kohli Captaincy)
विराट कोहली आरसीबी के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो पाए। कोहली ने एक समय में कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि आठ साल से ज्यादा समय तक कप्तान के रूप में खेलने के बाद, इस भूमिका की मानसिक और शारीरिक मांगें उनके लिए बहुत कठिन हो गईं। वह महसूस करते थे कि वह अब अपनी कप्तानी की जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पा रहे थे और इसलिए उन्होंने कप्तानी से दूर जाने का फैसला लिया।

इस वजह से लिया था ये बड़ा फैसला
कोहली ने आरसीबी पॉडकास्ट में अपने करियर के अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कैसे कप्तानी के दबाव के कारण वह मानसिक रूप से थक गए थे। उन्होंने कहा कि भारत और आरसीबी दोनों की कप्तानी करते हुए उन पर निरंतर दबाव था, और हर मैच में उनसे उच्च प्रदर्शन की उम्मीदें थी। इस मानसिक दबाव के कारण उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया ताकि वह खुश रह सकें और बिना किसी मानसिक बोझ के क्रिकेट खेल सकें।
मार्क बाउचर को लेकर कही दिल की बात
कोहली ने अपने करियर में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी मार्क बाउचर के योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बाउचर ने उनकी शॉर्ट बॉल की समस्या को पहचाना और उसे सुधारने में मदद की। इस तरह के अनुभवों ने कोहली को मानसिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया, और वह उन सभी लोगों के आभारी हैं जिन्होंने उनकी क्रिकेट सफर को बेहतर बनाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications