Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली के टेस्ट मैच से संन्यास पर जानिए क्या बोले क्रिकेट प्रेमी?
Virat Kohli Retires From Test Cricket Latest News Hindi Uttar Pradesh: महान भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनके इस निर्णय से क्रिकेट प्रेमियों में में काफी निराशा है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने कुछ क्रिकेट प्रेमियों से बात की और विराट कोहली के टेस्ट मैच से संन्यास पर उनकी प्रतिक्रिया जानी।
गोरखपुर के नागेश्वरपुर कॉलोनी, हरसेवकपुर के रहने वाले विनोद कुमार कहते हैं कि विराट कोहली भारतीय टीम के स्तंभ रहे। उन्होंने कई शानदार टेस्ट परियां खेली हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके संन्यास से भारतीय टेस्ट टीम में जो शून्यता आई है वह कभी पूरी नहीं की जा सकती।
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अजय शुक्ला ने कहा कि विराट मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उनका टेस्ट से संस्यास लेना तकलीफ दायक है। लेकिन उनकी शानदार पारियां सदैव याद रहेंगी।

डॉक्टर अर्जुन सिंह ने विराट कोहली के टेस्ट मैच से संन्यास को दुखद बताया। अपनी बात को उन्होंने इन पंक्तियों के माध्यम से रखा - " एक युग का अंत कर,मैदान कर गया वो सुना,इश्क हुआ था क्रिकेट से, संघर्ष उसने खुद चुना।। इतिहास गवाह बनाकर, सिद्धांत खुद से वो बुना।। विपक्षी के घर पर, रथ कर्ण सा विजय चुना।। एक युग का अंत।।"
एक शख्स पोएट्री हाउस के संस्थापक सचिन सिंह ने विराट कोहली के टेस्ट मैच से संन्यास को क्रिकेट टीम की एक बहुत बड़ी शून्यता बताई।
मानस बिहार कॉलोनी , पादरी बाजार के रहने वाले सुजीत कुमार कहते हैं कि पहले रोहित शर्मा और अब विराट कोहली का टेस्ट मैच से संन्यास बेहद निराशाजनक है। दोनों भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वर्षों से विराट और रोहित की टेस्ट परियां देखते आ रहा हूं। जो हमेशा से मेरे पसंदीदा रहे हैं। उनका टेस्ट मैच न खेलना कही न कही मुझे निराश करने वाला है।
इंद्रप्रस्तपुरम कॉलोनी के सिद्धार्थ कहते हैं विराट का टेस्ट से संन्यास निराश करने वाला है। लेकिन उनकी कई टेस्ट परियां मुझे आज भी याद हैं और हमेशा रहेंगी।
रितेश कुमार कहते हैं कि विराट दिल में हैं और हमेशा रहेंगे। हां , टेस्ट मैच से उनका संन्यास तकलीफ दायक है।
छात्र देवेश सिंह ने कहा कि विराट कोहली एक शानदार क्रिकेटर हैं। उनका टेस्ट मैच से संन्यास लेना काफी निराशाजनक है। अब उनका टेस्ट मैच नहीं देख पाऊंगा यह दुःख की बात है।












Click it and Unblock the Notifications