Virat Kohli Retirement: कोहली का 'विराट' करियर लेकिन नहीं तोड़ पाए 'भगवान' का रिकॉर्ड, कहां रह गए पीछे?
Virat Kohli Retirement: टीम इंडिया के ही नहीं बल्कि विश्व के बड़े खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। किंग कोहली ने बकायदा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने टेस्ट मैच रिटायरमेंट के बारे में लोगों को बताया है।
अपनी इमोशनल पोस्ट में विराट ने पोस्ट में लिखा है कि ' मैंने 14 साल की उम्र में बैगी ब्लू जर्सी पहली बार पहनी थी, तब मुझे लगा नहीं था कि ये जर्सी मुझे एक रोमांचक और अद्भुत पहचान दिलाएगी और ऐसे सफर पर ले जाएगी जो मेरी पहचान बन जाएगी।'

'इस जर्नी ने मेरा एग्जाम लिया और ऐसा सबक सिखाया जिसे कि मैं जिंदगीभर याद रखूंगा, मैं अब इस फॉरमेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है , मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने भी मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है, जिसे मैं कभी कभी भी भूल नहीं सकता हूं, मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।'
कोहली का कद काफी 'विराट' रहा है, क्रिकेट के हर फार्मेट में अपना बेस्ट देने वाले विराट कोहली हमेशा कहा करते हैं कि' उन्होंने 'गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था, उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि वो एक दिन सचिन के ही साथ टीम इंडिया के लिए खेलेंगे।'
कोहली ही सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड को तोड़ सकते हैं!
कोहली का जोश, खेल और फिटनेस देखने के बाद हर किसी को यकीन था कि वो ही सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड को तोड़ सकते हैं। वनडे मैच में जब उन्होंने सचिन के सेंचुरी वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा तो हर किसी को यकीन हो चला था कि वो ही अब सचिन के 'शतकों के शतक' का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
विराट कोहली टोटल 82 शतकों के साथ खड़े हैं
लेकिन अब शायद ऐसा संभव ना हों क्योंकि विराट के टेस्ट में 30 शतक हैं और वनडे में उनके 51 और टी20 में एक, यानी कि वो करियर में इस वक्त टोटल 82 शतकों के साथ खड़े हैं, ऐसे में उन्हें 100 शतक बनाने के लिए 18 सेंचुरी बनानी होगी जो कि फिलहाल तो काफी मुश्किल ही दिख रहा है लेकिन क्रिकेट में कुछ भी संभव है इसलिए फैंस को उनके सौ शतकों की उम्मीद छोड़नी नहीं चाहिए लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि ये अब कोहली के लिए काफी मुश्किल हो गया है।

सचिन तेंदुलकर के टेस्ट करियर पर एक नजर
- कुल टेस्ट मैच: 200
- रन: 15,921
- औसत: 53.78
- शतक: 51
- अर्धशतक: 68
- उच्चतम स्कोर: 248*
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में कुल 200 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक बनाए। उन्होंने 329 पारियों में 15,921 रन जड़े हैं।

विराट कोहली का टेस्ट करियर
- अब तक खेले गए टेस्ट मैच: 123
- रन: 8848
- औसत: 49.15
- शतक: 30
- अर्धशतक: 31
- उच्चतम स्कोर: 254*
'टेस्ट क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया'
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया, "टेस्ट क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया, लेकिन विरासत हमेशा जारी रहेगी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टीम इंडिया में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications