Rohit Sharma: रोहित ने अपने आलोचकों को बुरी तरह धोया, रिटायरमेंट के बाद पहली बार सरेआम सुनाई खरीखोटी

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने भारतीय टेस्ट टीम से रिटायरमेंट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। अब वह सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट में ही खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास को लेकर जानकारी प्रदान की थी। उन्होंने ज्यादा बड़ा पोस्ट नहीं लिखा था।

रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट के बाद आलोचना करने वालों को आड़े हाथों लिया है। रोहित के गेम और तकनीक को लेकर कमेंट्री से लेकर टीवी और यूट्यूब की दुनिया तक उनकी आलोचना होती रही है। उन सभी को पूर्व टेस्ट कप्तान ने बुरी तरह धोने का काम किया है।

rohit sharma

रिटायरमेंट के बाद पहली बार किसी इंटरव्यू में बोलते हुए रोहित शर्मा ने कई बड़ी बातें कही हैं। यह इंटरव्यू उन्होंने यूट्यूब पर विमल कुमार को दिया है। रोहित शर्मा ने कहा कि मैंने अनावश्यक आलोचना का सामना भी किया है। काफी आलोचना की गई है।

हिटमैन ने कहा कि मेरे बारे में कहा जाता रहा है कि मैं बाएँ हाथ के गेंदबाजों के सामने आउट हो जाता हूँ। ऐसा होता है और यह गेम का एक हिस्सा है। हर टिप्पणी को डिफेंड करते हैं, तो आप अपने समय की बर्बादी कर रहे हैं। खुद का बचाव करने का काम मेरा नहीं है।

Rohit Sharma पर हुआ आलोचना का असर?

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि आलोचना का असर नहीं होता, ऐसा मैं नहीं कर रहा हूँ। इसका मतलब है कि उनको आलोचना करने वालों से फर्क पड़ा है और यह तब और ज्यादा बुरा लगता है, जब बिना वजह आलोचना की जाती हो। रोहित ने ऐसा भी नहीं कहा कि आलोचना होनी नहीं चाहिए।

Rohit Sharma सिर्फ एक फॉर्मेट खेलेंगे

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है इसे उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे को जोड़कर देखा जा रहा है। रोहित शर्मा का प्रदर्शन वहां बेहद खराब रहा था और टीम को भी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे खेलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+