Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, करोड़ों भारतीयों का टूटा दिल
Virat Kohli Retirement: आख़िरकार वही हो गया, जिसके बारे में पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रहे थीं। भारतीय क्रिकेट का दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह गया। विराट कोहली को अब फैन्स सफेद कपड़ों में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नहीं देख पाएंगे।
मंगलवार की सुबह कोहली ने अचानक सोशल मीडिया पर आकर अपने फैसले के बारे में बता दिया। इससे करोड़ों फैन्स निराश हुए हैं। रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट क्रिकेट छोड़कर जा चुके हैं। भारतीय टीम को इससे डबल झटका लगा है।

कोहली ने इन्स्टाग्राम पर लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहनकर खेले हुए 14 साल हो गए हैं। सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे ऐसी यात्रा पर ले जाएगा। इसने मुझे परखा, मुझे गढ़ा, और ऐसे सबक सिखाए जो मैं जिंदगी भर अपने साथ रखूंगा।
Virat Kohli ने क्या कहा?
सफेद जर्सी में खेलना कुछ बहुत ही व्यक्तिगत अनुभव जैसा होता है। शांत संघर्ष, लंबे दिन, वे छोटे-छोटे पल जो कोई नहीं देखता लेकिन हमेशा के लिए दिल में बस जाते हैं। जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है - लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपनी पूरी जान लगा दी, और इसने मुझे उससे कहीं ज्यादा लौटाया, जितनी मैंने उम्मीद की थी।
कोहली ने कहा कि खेल के सफर में मैंने जिन लोगों के साथ मैदान शेयर किया और हर शख्स ने इस सफर में मुझे अच्छा महसूस कराया, उन सभी का आभार प्रकट करते हुए मैं विदा ले रहा हूँ। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कराहट के साथ देखूंगा।
Virat Kohli का टेस्ट करियर
विराट कोहली ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट जीवन की शुरुआत की थी। 123 मैचों में कोहली ने 9230 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक आए। कोहली का बेस्ट स्कोर नाबाद 254 रन रहा और औसत करीबन 47 का रहा।












Click it and Unblock the Notifications