दक्षिण अफ्रीका से सीरीज हारने के एक दिन बाद ही विराट कोहली ने दिया टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा

नई दिल्ली: विराट कोहली ने टेस्ट कप्तान के तौर पर भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारने के एक दिन बाद ही यह फैसला ले लिया है। विराट कोहली ने इससे पहले पिछले साल टी20 कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और फिर बाद में चयनकर्ताओं ने उनको वनडे कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को सफेद गेंद फॉर्मेट का फुल टाइम कप्तान बना दिया था। कोहली अब किसी भी फॉर्मेट में भारत के कप्तान नहीं हैं।

मैंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया-

मैंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया-

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-2 से हारी थी। कोहली ने ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट लिखकर अपने टेस्ट इस्तीफे की घोषणा की है।

कोहली ने लिखा-

"टीम को सही दिशा में ले जाने के लिए हर रोज 7 साल की कड़ी मेहनत, कड़ी मेहनत और अथक लगन रही है। मैंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है और वहां कुछ भी नहीं छोड़ा है। हर चीज को किसी न किसी स्तर पर रुकना पड़ता है और यही बात मेरे लिए भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में अब लागू होती है। यात्रा में कई उतार-चढ़ाव भी आए हैं, लेकिन प्रयास की कमी या विश्वास की कमी कभी नहीं रही। मैं हमेशा अपने हर काम में अपना 120 प्रतिशत देने में विश्वास करता हूं, और अगर मैं ऐसा नहीं कर सकता, तो मुझे पता है कि यह करना सही नहीं है।"

रवि शास्त्री एंड स्टॉफ का खास शुक्रिया-

रवि शास्त्री एंड स्टॉफ का खास शुक्रिया-

कोहली आगे लिखते हैं, "मेरा दिल पूरी तरह से साफ है और मैं अपनी टीम के प्रति बेईमान नहीं हो सकता। मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उसने मुझे इतने लंबे समय तक अपने देश का नेतृत्व करने का मौका दिया और इससे भी महत्वपूर्ण उन टीम के सभी साथियों को थैंक्यू है जिन्होंने टीम के लिए पहले दिन से ही मेरी सोच को अपनाया और किसी भी स्थिति में कभी हार नहीं मानी। आप लोगों ने इस सफर को इतना यादगार और खूबसूरत बना दिया है। रवि भाई और स्पोर्टिंग ग्रुप वाहन के पीछे इंजन थे की तरह थे जिसने हमें लगातार टेस्ट क्रिकेट में ऊपर की ओर किया, आप सभी ने इस नजरिए को जीवन में लाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

अंत में धोनी को कहा धन्यवाद-

अंत में, एमएस धोनी को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने एक कप्तान के रूप में मुझ पर विश्वास किया और मुझे एक सक्षम व्यक्ति के रूप में पाया जो भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सके।

विराट कोहली पिछले कुछ समय से बीसीसीआई से साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चाओं में थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले जो प्रेस कॉन्फ्रेस की थी उसमें जाहिर हो गया था कि कप्तान और बोर्ड के बीच साफ तौर पर एक दरार दिखाई दे रही है। बाद में दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए वनडे टीम चुनते समय चीफ सेलेक्टर ने फिर से कोहली पर निशाना साधा था। इन सब बातों के चलते यह साफ होता जा रहा था कि कोहली और बोर्ड के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+