बाबर आजम के ट्वीट पर सामने आई विराट कोहली की प्रतिक्रिया, पूर्व कप्तान ने दिल खोल दिया

नई दिल्ली, 16 जुलाई: खराब दौर से गुजर रहे विराट कोहली जब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भी फ्लॉप हुए तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने उनको सपोर्ट करने के लिए ट्वीट किया था। बाबर आजम का कहना था कि यह वक्त बीत जाएगा और आप फिर से पुरानी फॉर्म में वापस आ जाएंगे। आजम द्वारा इस तरह के ट्वीट की उम्मीद तो नहीं थी लेकिन जब यह ट्वीट वायरल हो गया तब पता चला कि अक्सर इन दोनों खिलाड़ियों में तुलना करने वाले फैंस इन दोनों के बीच की बातचीत को भी उतना ही ज्यादा देखना चाहते हैं जितना कि इनकी प्रतिद्वंदिता को।

'विराट कोहली को इसका जवाब देना चाहिए'

'विराट कोहली को इसका जवाब देना चाहिए'

हालांकि विराट कोहली ने तुरंत इस ट्वीट का रिप्लाई नहीं किया और यह बातें भी उठे लगी कि विराट कोहली को बाबर आजम के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। इसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी जैसे लोग भी शामिल है। अफरीदी ने बाबर आजम के ट्वीट को एक बहुत अच्छा बर्ताव बताया और कहा कि विराट कोहली को इसका जवाब देना चाहिए क्योंकि चाहे वह क्रिकेट हो या कोई भी खेल हो यह दो देशों के बीच के संबंधों को अच्छा करता है।

कोहली सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए

कोहली सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए

उन्होंने यह भी कहा था कि, मुझे नहीं पता विराट कोहली इसका जवाब देंगे या फिर नहीं, लेकिन उनको देना चाहिए।

इसी बीच विराट कोहली सोशल मीडिया पर थोड़े सक्रिय हुए हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपने आप को मोटिवेट करने वाली एक पोस्ट भी डाली है जिसमें उन्होंने अपना नजरिया भी बताया है कि या तो आप गिर सकते हैं लेकिन अगर आप उड़ें तो क्या होगा?

 हमेशा चमकते और उठते रहो

हमेशा चमकते और उठते रहो

विराट कोहली को ऐसी ही उड़ान की जरूरत है। सोशल मीडिया पर दिखाई इस सक्रियता के बीच विराट कोहली ने बाबर आजम के ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दे दी है। यह प्रतिक्रिया बहु प्रतिक्षित थी क्योंकि कई फैंस चाहते थे कि दो खिलाड़ियों के बीच का संवाद होता रहे। कोहली ने बाबर आजम को धन्यवाद दिया उनको हमेशा चमकने, ऊपर उठने की कामना की और साथ ही उनको आल द बेस्ट भी कहा।

कोहली ने कहा, धन्यवाद। हमेशा चमकते और उठते रहो। आपको ऑल दे बेस्ट।

श्रीलंका के खिलाफ गाले में टेस्ट मैच खेल रहे हैं

श्रीलंका के खिलाफ गाले में टेस्ट मैच खेल रहे हैं

बाबर आजम इस समय श्रीलंका के खिलाफ गाले में टेस्ट मैच खेल रहे हैं जहां पहले दिन का खेल समाप्त होने पर वे 1 रन बनाकर टिके हुए थे।

बाबर आजम ने बताया था कि उन्होंने विराट कोहली को वह ट्वीट क्यों किया है। आजम का कहना था कि जब खिलाड़ी ऐसे दौर से गुजरता है, और मैं भी ऐसे दौड़ से गुजरा हूं, तब उसको सपोर्ट की जरूरत होती है। यही सोचकर वह ट्वीट कर दिया गया।

कोहली की तुलना में 3 से 4 हजार रन ज्यादा बनाएं

कोहली की तुलना में 3 से 4 हजार रन ज्यादा बनाएं

बाबर आजम खुद इंटरनेशनल करियर में 10000 रन पूरे करने से कुछ ही कदम बाकी है। अभी कुछ दिन पहले की ही बात है जब बाबर आजम के दोस्त और उनके टीम के साथ ही इमाम उल हक ने कहा था कि वह चाहते हैं कि बाबर आजम क्रिकेट के हर फॉर्मेट से विराट कोहली की तुलना में 3 से 4 हजार रन ज्यादा बनाएं।

भारत की तीसरा वनडे मैच कल

भारत की तीसरा वनडे मैच कल

फिलहाल तो यह दोनों खिलाड़ी अपने सद्भाव के लिए चर्चित हुआ है। यह देखा जाना बाकी है कि इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम वनडे मुकाबले में विराट कोहली को जगह मिलती है तो फिर वह कैसा परफॉर्म करते हैं क्योंकि उन्होंने इससे पहले हुए मैच में जरूरत के समय केवल 16 रन बनाए थे हालांकि एक सच यह भी है कि पूरी टीम इंडिया की 150 के अंदर ऑल आउट हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+