पेरिस के बाद अब लंदन की सैर पर निकले विराट कोहली, भारतीय रेस्टोरेंट में पत्नी अनुष्का संग खाया खाना

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया है।

नई दिल्ली, 26 जुलाई: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में कोहली पत्नी अनुष्का ओर बेटी वामिका के साथ पेरिस पहुंचे थे। अब वह लंदन में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंच गए हैं। विराट कोहली की लंदन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पूर्व भारतीय कप्तान के फैंस उनके साथ तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

भारतीय रेस्टोरेंट में खाना खाया

भारतीय रेस्टोरेंट में खाना खाया

लंदन में विराट कोहली ने भारतीय रेस्टोरेंट में खाना खाया है। इसके बाद उन्होंने रेस्त्रां के शेफ के साथ फोटो भी क्लिक कराई। शेफ सुरेंद्र मोहन ने ट्विटर पर बॉम्बे बस्टल रेस्त्रां के बाहर विराट और अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, भारत की शान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हमारे यहां खाना खाया। इससे हम गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने पेरिस पहुंचने पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीर में वह एक होटल की खिड़की पर खड़ी नजर आ रही थीं।

नवंबर 2019 में लगाया था शतक

नवंबर 2019 में लगाया था शतक

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे में अपना आखिरी शतक 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक नवंबर 2019 में लगाया था। यह शतक बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में आया था। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला गया था। इस डे-नाइट टेस्ट मैच में कोहली ने 136 रन की पारी खेली थी। यह टीम इंडिया का पहला डे-नाइट टेस्ट था, जिसे उसने पारी और 46 रन से जीता था। फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ कोहली शतक जड़ेंगे, पर कोहली से प्रदर्शन से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

विराट कोहली का करियर

विराट कोहली का करियर

कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 102 टेस्ट मैच की 173 पारियों में 49.53 की औसत और 55.68 के स्ट्राइक रेट से 8074 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 28 अर्धशतक और 27 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है। 262 एकदिवसीय मुकाबलों में कोहली ने 57.68 की औसत और 92.83 के स्ट्राइक रेट से 12344 रन जड़े हैं। कोहली ने वनडे में 64 अर्धशतक और 43 शतक ठोके हैं। वहीं 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 3308 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 अर्धशतक लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+