Asia Cup 2022: फॉर्म में वापसी के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे कोहली.. घंटों बहाया जिम में पसीना; Video
एशिया कप 2022 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 27 अगस्त से टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है। भारत का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान से होगा।
नई दिल्ली, 17 अगस्त: एशिया कप 2022 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 27 अगस्त से टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है। भारत का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान से होगा। इस मेगा इवेंट के लिए खिलाड़ियों से लेकर टीमें तक अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एशिया कप के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। कोहली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडिया शेयर किया है। कोहली का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video

संजय बांगर करा रहे थे अभ्यास
कुछ दिनों पहले ही विराट कोहली अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोच संजय बांगर के साथ बीकेसी में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की इंडोर क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे। बांगर भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच हैं। विराट कोहली ने अपनी प्रैक्टिस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वीडियो में देखा जा सकता था कि वह विकेट के बीच दौड़ रहे थे। वहीं विराट को नेट में गेंदबाजी करने वाले एक गेंदबाज ने टीओआई को बताया था, "मैंने पहले भी बीकेसी में उन्हें गेंदबाजी की है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक को गेंदबाजी करना खुशी और सम्मान की बात है। वह अच्छे टच में दिखे। वह लगातार मुझे प्रोत्साहित कर रहे थे।
View this post on Instagram

विराट कोहली का करियर
कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 102 टेस्ट मैच की 173 पारियों में 49.53 की औसत और 55.68 के स्ट्राइक रेट से 8074 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 28 अर्धशतक और 27 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है। 262 एकदिवसीय मुकाबलों में कोहली ने 57.68 की औसत और 92.83 के स्ट्राइक रेट से 12344 रन जड़े हैं। कोहली ने वनडे में 64 अर्धशतक और 43 शतक ठोके हैं। वहीं 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 3308 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 अर्धशतक लगाए हैं।

एशिया कप 2022 का शेड्यूल
एशिया कप 2022 में इस बार 13 मुकाबले खेले जाएंगे। इस साल यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस इवेंट के लिए अब तक भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका ने अभी अपना स्क्वॉड घोषित नहीं किया है।
- श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: ग्रुप बी मैच- 27 अगस्त
- भारत बनाम पाकिस्तान: ग्रुप ए मैच- 28 अगस्त
- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान: ग्रुप बी मैच- 30 अगस्त
- भारत बनाम क्वालीफायर: ग्रुप ए मैच- 31 अगस्त
- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश: ग्रुप बी मैच- 1 सितंबर
- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर: ग्रुप ए मैच- 2 सितंबर
- बी1 बनाम बी2: सुपर 4 मैच- 3 सितंबर
- ए1 बनाम ए2: सुपर 4 मैच- 4 सितंबर
- ए1 बनाम बी1: सुपर 4 मैच- 6 सितंबर
- ए2 बनाम बी2: सुपर 4 मैच- 7 सितंबर
- ए1 बनाम बी2: सुपर 4 मैच- 8 सितंबर
- बी1 बनाम ए2: सुपर 4 मैच- 9 सितंबर
- फाइनल (पहला सुपर 4 बनाम दूसरा सुपर 4)- 11 सितंबर












Click it and Unblock the Notifications