VIDEO: नेशनल एंथम से पहले कोहली ने बच्चों पर खूब लुटाया प्यार, भागते हुए आकर मिलाया हाथ और फिर...

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने रंग में लौट चुके हैं। वर्ल्ड कप के पहले दोनों मुकाबलों में कोहली के बल्ले से रन निकले हैं। इन दोनों ही मुकाबलों में उन्होंने नाबाद रहते हुए टीम के लिए अर्धशतक जड़ा।

Virat Kohli Vdeo viral: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने रंग में लौट चुके हैं। वर्ल्ड कप के पहले दोनों मुकाबलों में कोहली के बल्ले से रन निकले हैं। इन दोनों ही मुकाबलों में उन्होंने नाबाद रहते हुए टीम के लिए अर्धशतक जड़ा। खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों पर खेली गई 82 रनों की पारी को उन्होंने अपने टी-20 करियर की सबसे बेस्ट पारी करार दिया।

Virat Kohli

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Sikandar Raza ने तोड़ा Virat Kohli का World Record | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    बच्चों के साथ जमकर की मस्ती

    कोहली मैच से पहले नेशनल एंथम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस दौरान उनके दोनों तरफ छोटे-छोटे बच्चे खड़े थे। छोटे बच्चों को अपने पास देखकर कोहली खुद को रोक नहीं पाए। वह भागते हुए बच्चों के पास आकर उनसे हाथ मिलाया और अंत में नेशनल एंथम के लिए मैदान की तरफ चल दिए। कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

    नीदरलैंड्स के खिलाफ भी चला बल्ला

    पाकिस्तान की तरह नीदरलैंड्स के खिलाफ भी भारतीय सलामी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। लिहाजा कोहली को जल्द ही मैदान पर उतरना पड़ा। केएल राहुल के आउट होने के बाद कोहली ने टीम को संभाला और अंत के ओवरों में तेज गति से रन बटोरने का काम किया। इस मैच में उन्होंने 37 गेंदों में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में लगातार अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

    अब तक इस वर्ल्ड कप नहीं हुए हैं आउट

    भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 144 रन बनाए हैं। इसमें सबसे अच्छी बात यह रही कि दोनों ही पारियों में कोहली नाबाद रहे हैं। कोहली का वर्ल्ड कप में इस तरह फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। कोहली आने वाले मुकाबलों में भी बल्ले से लगातार रन बनाने की कोशिश करेंगे। भारत को अब अपना अगला मैच दक्षिण अफ्रीका से खेलना है, जिसमें भी एक बार फिर सबकी नजरें कोहली के प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+